खेल

भारतीय हॉकी के गौरवशाली सौ वर्ष पूरे होने पर आज देशव्यापी उत्सव मनाया जाएगा

भारतीय हॉकी के गौरवशाली 100 वर्षों के उपलक्ष्य में आज से राष्ट्रव्यापी समारोह शुरू हो रहे हैं। शताब्दी समारोह के तहत 550 जिलों में एक हजार चार सौ से अधिक मैच खेले जाएँगे। मुख्य कार्यक्रम सुबह साढ़े आठ बजे नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में होगा, जिसमें हॉकी के गौरवशाली सफर को दर्शाने वाले कई विशेष कार्यक्रम होंगे। केंद्रीय मंत्री एकादश और हॉकी इंडिया की पुरुष और महिला मिश्रित एकादश के बीच 30 मिनट का एक प्रदर्शनी मैच होगा, जिसमें पुरुष और महिला दोनों राष्ट्रीय टीमों के शीर्ष खिलाड़ी भाग लेंगे। इसके बाद हॉकी के दिग्गजों को सम्मानित किया जाएगा।

देश की हॉकी विरासत को यादगार बनाने वाले खिलाड़ियों को श्रद्धांजलि के रूप में एक आधिकारिक स्मारक खंड “भारतीय हॉकी के 100 वर्ष” का विमोचन किया जाएगा। स्टेडियम में एक फोटो प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। आठ ओलंपिक स्वर्ण पदक जीत चुके भारत को दुनिया के सबसे सफल हॉकी राष्ट्र का दर्जा प्राप्त है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने 16 जून 2026 को फ्रांस…

27 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री सर कीर स्टार्मर के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस के एवियन में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूनाइटेड किंगडम…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस के एवियन में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त अरब…

2 घंटे ago

जी-7 देशों ने वैश्विक स्वास्थ्य और विकास सहयोग बढ़ाने के लिए नई पहलों की घोषणा की

जी-7 देशों ने वैश्विक स्वास्थ्य और विकास सहयोग को मजबूत करने के लिए कई नई…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान उच्च स्तरीय कार्य सत्र में लिया हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने फ्रांस में कल जी-7 शिखर सम्मेलन में एक सत्र को संबोधित…

12 घंटे ago