भारत

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने दक्षिणी नौसेना कमान का दौरा किया

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी कमान संभालने के बाद नेवी वेलफेयर एंड वेलनेस एसोसिएशन (एनडब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूए) की अध्यक्ष शशि त्रिपाठी के साथ 26 अगस्त 2024 को दक्षिणी नौसेना कमान (एसएनसी) कोच्चि के अपने पहले दौरे पर पहुंचे।

उनके आगमन पर नौसेना प्रमुख को आईएनएस गरुड़ पर औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अपनी यात्रा के दौरान नौसेना प्रमुख ने दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल वी श्रीनिवास के साथ बातचीत की। उन्हें कमान द्वारा विभिन्न प्रशिक्षण, परिचालन, बुनियादी ढांचे और प्रशासनिक गतिविधियों में हुई प्रगति के बारे में जानकारी दी गई। भारतीय नौसेना की एक प्रशिक्षण कमान होने के नाते उन्‍हें प्रशिक्षण परिदृश्य के एक व्यापक अवलोकन के साथ-साथ विभिन्न प्रशिक्षण सुविधाओं और आधुनिकीकरण परियोजनाओं के विस्तार के बारे में भी अवगत कराया गया। उन्हें हाल ही में वायनाड भूस्खलन की आपदाओं के बाद राहत कार्यों और उपलब्‍ध कराई गई अन्‍य सहायता के बारे में भी बताया गया। नौसेना प्रमुख ने विभिन्न मुद्दों पर हुई प्रगति पर ध्यान दिया और कमान के प्रयासों की सराहना की।

नौसेना प्रमुख ने कोच्चि के नौसेना बेस में पुनर्निर्मित कमांड स्टेडियम का उद्घाटन किया, जो आधुनिक खेल अवसंरचना का प्रतीक है, जिसमें विभिन्न प्रकार के साधनों के साथ-साथ अत्याधुनिक सुख-सुविधाएं शामिल हैं। इस स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय मानकों का एक आठ लेन का सिंथेटिक ट्रैक, एक सेंट्रल फुटबॉल मैदान और विभिन्न एथलेटिक्स सुविधाएं होने से यह खेलों का प्रमुख केंद्र बनेगा। नौसेना प्रमुख ने नौसेना की फुटबॉल और वॉलीबॉल टीमों के साथ भी बातचीत की और उन्हें इस वर्ष अंतर-सेवा ट्रॉफी जीतने के लिए बधाई दी। एक अन्य कार्यक्रम में नौसेना प्रमुख ने नौसेना शिप रिपेयर यार्ड (कोच्चि) में नए यार्ड यूटिलिटी कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। यह तकनीकी अवसंरचना सुविधा यार्ड की चल परिसंपत्तियों और विशेषज्ञ उपयोगिता वाहनों के एक बड़े बेड़े का रखरखाव और सर्विसिंग प्रदान करेगी।

इसके अलावा, नौसेना प्रमुख एसएनसी के अधिकारियों, नाविकों, प्रशिक्षुओं और रक्षा नागरिकों को संबोधित करेंगे तथा अपना विजन एवं अपेक्षाओं को साझा करेंगे। वे अपनी मातृ संस्था, सिग्नल स्कूल का भी दौरा करेंगे जहां से उन्होंने संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ के रूप में स्नातक किया था।

Editor

Recent Posts

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा। दो दिनों…

19 घंटे ago

ब्रिक्स व्‍यापार मंच में पीएम मोदी ने स्‍थायी वैश्विक व्यापार के लिए सुरक्षित समुद्री और आपूर्ति मार्ग तथा व्यापारिक बाधाएं हटाने पर बल दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक व्यापार को सुचारु बनाए रखने के लिए सुरक्षित समुद्री मार्ग,…

19 घंटे ago

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव…

19 घंटे ago

यूरोपीय आयोग ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए औपचारिक प्रस्ताव पेश किया

यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…

1 दिन ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान के…

1 दिन ago