भारत

NBA ने 28 राज्यों और 4 केन्‍द्र शासित प्रदेशों में एबीएस निधि के तहत 13.76 करोड़ रुपये वितरित किए

राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने 28 राज्यों और 4 केन्‍द्र शासित प्रदेशों में जैव विविधता संरक्षण तथा जैविक संसाधनों के निरंतर उपयोग को बढ़ावा देने के लिए 13.76 करोड़ रुपये दिए हैं। यह राशि आयुष उत्पादों का निर्माण करने वाली कंपनियों से औषधीय पौधों तथा अन्य पादप-आधारित जैविक संसाधनों के व्यावसायिक उपयोग के लिए प्राप्त पहुंच एवं लाभ-साझाकरण योगदान का हिस्सा है।

ये योगदान कुल 234 पादप प्रजातियों के उपयोग से संबंधित तीन आवेदनों के अंतर्गत प्राप्त हुए हैं। इन जैविक संसाधनों की खरीद बाजार और व्यापारी नेटवर्क के माध्यम से की गई थी, जिसके कारण उनकी आपूर्ति श्रृंखलाओं से जुड़े व्यक्तिगत लाभ दावेदारों की पहचान करना कठिन हो गया। हालांकि, यह देखते हुए कि कंपनियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले अधिकांश औषधीय पौधे वन क्षेत्रों से प्राप्त होते हैं, लाभ-साझाकरण की राशि वितरित करते समय संबंधित राज्य/केन्‍द्र शासित प्रदेश के वन आवरण तथा वहां औषधीय पौधों की उपलब्धता को ध्यान में रखा जाता है।

234 पादप प्रजातियों में से दस प्रजातियां—गुग्गुल, अश्वगंधा, भृंगराज, पुनर्नवा, सर्पगंधा, कालमेघ, काली मिर्च, आंवला, गोखरू और शालपर्णी—6.45 करोड़ रुपये की लाभ-साझाकरण राशि में योगदान करती हैं, जो कुल 13.76 करोड़ रुपये में से है। एबीएस तंत्र व्यावसायिक उपयोग से प्राप्त मौद्रिक लाभ को जैव विविधता संरक्षण, निरंतर संग्रहण तथा इन मूल्यवान जैविक संसाधनों की खेती को बढ़ावा देने के लिए उपलब्ध कराने का माध्यम प्रदान करता है। एबीएस आवंटन प्राप्त करने वाले शीर्ष 15 राज्यों के विवरण, अन्य राज्यों के साथ, नीचे दिए गए हैं:

क्रम संख्‍याएसबीबी/यूटीबीसीजारी की गई धनराशि (रुपये में)
1महाराष्‍ट्र1,75,24,129.00
2अरूणाचल प्रदेश93,74,889.00
3आंध्र प्रदेश88,07,925.00
4कर्नाटक87,14,794.00
5केरल79,30,040.00
6ओडीशा78,54,924.00
7मध्‍य प्रदेश69,90,463.00
8तमिलनाडु63,03,300.00
9झारखंड56,77,312.00
10राजस्‍थान52,75,096.00
11छत्‍तीसगढ़52,21,105.00
12गुजरात48,16,750.00
13असम46,83,668.00
14पश्चिम बंगाल42,65,005.00
15हिमाचल प्रदेश40,81,731.00
16अन्‍य3,00,80,041.00
कुल13,76,01,172.00

लोगों के जैव विविधता रजिस्टरों को अद्यतन करने, जैविक संसाधनों एवं उनसे संबंधित पारंपरिक ज्ञान का दस्तावेजीकरण करने, अनुसंधान एवं क्षमता निर्माण, समुदाय-आधारित संरक्षण, क्षरित इकोसिस्‍टम की पुनर्बहाली, सतत संग्रहण एवं खेती की पद्धतियों तथा जैव विविधता-आधारित आजीविका संबंधी पहलों को समर्थन देने में सहायक हो सकती है। एनबीए ने अब तक एबीएस तंत्र के माध्यम से 278 करोड़ रुपये एकत्र किए हैं, जिनमें से लगभग 218.86 करोड़ रुपये देशभर में जैव विविधता संरक्षण एवं लाभ-साझाकरण संबंधी पहलों के लिए वितरित किए जा चुके हैं।

भारत का एबीएस ढांचा वैश्विक जैव विविधता एजेंडे तथा कुनमिंग-मॉन्ट्रियल वैश्विक जैव विविधता ढांचे (केएमजीबीएफ) के कार्यान्वयन में योगदान देता है। सीबीडी सीओपी 17 (19–30 अक्टूबर, 2026) में अपनाया गया येरेवन पाथवे संसाधनों के जुटाव, वैज्ञानिक एवं तकनीकी सहयोग और जैव विविधता लक्ष्यों के कार्यान्वयन में तेजी लाने पर जोर देता है। भारत का एबीएस तंत्र आनुवंशिक संसाधनों तथा उनसे संबंधित पारंपरिक ज्ञान के उपयोग से प्राप्त लाभों के निष्पक्ष एवं न्यायसंगत साझाकरण से जुड़े केएमजीबीएफ के लक्ष्य 13 को आगे बढ़ाकर इन प्राथमिकताओं का समर्थन करता है।

औषधीय पौधे भारत की जैविक संपदा, पारंपरिक स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों तथा ग्रामीण आजीविका का अभिन्न अंग हैं। ये पौधों के संग्रहण, खेती, प्रसंस्करण एवं व्यापार में संलग्न समुदायों को आजीविका प्रदान करते हैं, जबकि इनसे जुड़ा पारंपरिक ज्ञान भारत की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। औषधीय पौधों के बढ़ते व्यावसायिक उपयोग से इनके जिम्मेदार स्रोतों से प्राप्त करने, सतत संग्रहण तथा जंगली प्रजातियों के संरक्षण की आवश्यकता और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। एबीएस तंत्र इनके उपयोग से प्राप्त लाभों के साझाकरण को सुगम बनाता है, जिससे जैव विविधता संरक्षण को समर्थन मिलता है, स्थानीय संस्थाएं सुदृढ़ होती हैं तथा समुदाय-आधारित आजीविका को बढ़ावा मिलता है। ये प्रयास राष्ट्रीय आयुष मिशन, राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड की योजनाओं तथा प्रधानमंत्री वन धन योजना जैसी सरकारी पहलों के पूरक हैं, जो औषधीय पौधों की खेती, मूल्य संवर्धन और आजीविका सृजन को प्रोत्साहित करती हैं।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लखनऊ स्थित सीएसआईआर-सीडीआरआई में बीएसएल-3 सुविधा का उद्घाटन किया

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा सीएसआईआर के उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह…

4 मिनट ago

नीलगिरि श्रेणी (परियोजना 17ए) का सातवां एवं अंतिम युद्धपोत ‘विंध्यगिरि’ कोलकाता में भारतीय नौसेना को सौंपा गया

नीलगिरि श्रेणी (परियोजना 17ए) का सातवां एवं अंतिम युद्धपोत ‘विंध्यगिरि’ (यार्ड संख्या 3024) 27 नवंबर,…

6 मिनट ago

भारतीय रेल को ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के निर्माण कार्य में महत्वपूर्ण सफलता मिली

भारतीय रेल को आज उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर…

13 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने IORA मंत्रिपरिषद की बैठक में भाग लेने वाले विदेश मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडल प्रमुखों से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में आयोजित आईओआरए मंत्रिपरिषद की 25वीं बैठक में…

19 मिनट ago

RBI ने न्यूनतम दैनिक नकद आरक्षित अनुपात – सीआरआर को 99 प्रतिशत से घटाकर 90 प्रतिशत किया

बैंकिंग प्रणाली में तरलता संकट के बीच भारतीय रिज़र्व बैंक-आरबीआई ने न्यूनतम दैनिक नकद आरक्षित…

21 मिनट ago

शैक्षणिक एवं संस्थागत सहयोग को सुदृढ़ करने के लिए सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय और अशोका विश्वविद्यालय के बीच समझौता ज्ञापन

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय और अशोका विश्वविद्यालय ने 27 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली…

3 घंटे ago