भारत

NCB ने दिल्ली में लगभग 900 करोड़ रुपये की कोकीन की सबसे बड़ी खेप का भंडाफोड़ किया

स्‍वापक नियंत्रण ब्‍यूरो (एन. सी. बी.) ने दिल्ली में लगभग 900 करोड़ रुपये की कोकीन की सबसे बड़ी खेप का भंडाफोड़ किया है। गृह मंत्रालय ने एक वक्‍तव्‍य में बताया कि अब तक की जांच से पता चला है कि विदेश से लोगों का एक समूह इस गिरोह का संचालन कर रहा है। जब्त किए गए प्रतिबंधित पदार्थ की कुछ मात्रा कूरियर या छोटी कार्गो सेवाओं के माध्यम से ऑस्ट्रेलिया भेजी जानी थी।

मंत्रालय ने कहा कि इस मामले में शामिल व्यक्ति मुख्य रूप से हवाला ऑपरेटर है और एक-दूसरे को नहीं जानते हैं। साथ ही यह लोग नशीली दवाओं के सौदे में दिन प्रतिदिन की बातचीत के लिए छद्म नामों का उपयोग करते हैं। इस मामले में अब तक गिरोह के दो मुख्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और ज़ब्‍त कोकि‍न के स्रोत की पहचान करने के लिए जांच की जा रही है। इससे पहले एन.सी.बी. नौसेना और गुजरात पुलिस के आतंकरोधी दस्‍ते ने गुजरात के तट के नजदीक एक संयुक्त अभियान में अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का भी भंडाफोड़ किया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्वापक नियंत्रण ब्यूरो को इस महत्वपूर्ण सफलता के लिए बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि‍ नशीली दवाओं के रैकेट के खिलाफ नरेन्‍द्र मोदी सरकार के कार्रवाई जारी रहेगी।

Editor

Recent Posts

योग महोत्सव-2026 के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के लिए 75 दिनों की उलटी गिनती शुरू

आयुष मंत्रालय के मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (MDNIY) ने आज महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले…

6 घंटे ago

हिंद महासागर में सागर पोत मिशन पहल के तहत तैनात भारतीय नौसैनिक पोत आईएनएस सुनयना मालदीव की राजधानी माले तट पहुंचा

हिंद महासागर में सागर पोत मिशन पहल के तहत तैनात भारतीय नौसैनिक पोत आईएनएस सुनयना…

7 घंटे ago

दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों का ‘जहां है, जैसा है’ के आधार पर नियमितीकरण

केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली में एक प्रेस…

8 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) के 39वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (आईजीएनओयू -…

8 घंटे ago

वित्तीय सेवा विभाग सचिव ने बैंक ऑफ बड़ौदा के एआई-संचालित बहुभाषी संवाद मंच ‘बॉब संवाद’ का शुभारंभ किया

वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग सचिव एम. नागराजू ने 28 मार्च, 2026 को मुंबई…

8 घंटे ago

NHRC ने नई दिल्ली स्थित अपने परिसर में खाद्य एवं पोषण अधिकार पर कोर ग्रुप की बैठक का आयोजन हाइब्रिड मोड में किया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने नई दिल्ली स्थित अपने परिसर में खाद्य एवं पोषण अधिकार…

8 घंटे ago