भारत

उत्तर प्रदेश के झाँसी में महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज में आग लगने से दस नवजात शिशुओं की मौत

उत्तर प्रदेश के झांसी में महारानी लक्ष्‍मीबाई मेडिकल कॉलेज के नवजात गहन देखभाल इकाई-एन.आई.सी.यू. में भीषण आग लगने से 10 नवजात शिशुओं की मौत हो गई जबकि 16 अन्‍य बच्‍चे घायल हुए हैं। पत्रकारों के साथ बातचीत में जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि आग रात लगभग 10 बजकर 45 मिनट पर लगी। कानपुर जोन के अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह राहत कार्यों की निगरानी के लिए झांसी पहुंच गये हैं। उन्‍होंने पुष्टि की है कि आग शॉर्टसर्किट के कारण लगी। अविनाश सिंह ने बताया कि दुर्घटना के समय एन. आई. सी. यू. वार्ड में 47 नवजात दाखिल थे और कई शिशुओं को बचा लिया गया है।

उप-मुख्‍यमंत्री बृजेश पाठक ने झांसी में मेडिकल कॉलेज का दौरा किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मृतक शिशुओं की पहचान के लिए वे परिवारों के साथ संपर्क में है। उन्‍होंने कहा कि सरकार दुर्घटना की जांच सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। उन्‍होंने यह भी कहा कि दुर्घटना की जवाबदेही तय की जाएगी बृजेश पाठक ने आम जनता और पीडित परिवारों को भरोसा दिलाया कि सरकार बच्‍चों और उनके परिवारों के साथ हैं।

घटना की उच्‍चस्‍तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं, साथ-साथ मजिस्ट्रेटिव जांच होगी। 24 घंटे के अंदर स्थानीय प्रशासन से प्राथमिक जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। दस बच्चों की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हुई है। सात बच्चों का शिनाख्‍त हो चुकी है और हमारी सरकार पूरी पीड़ित बच्चों के साथ है, उनके परिवार के साथ है, इस दुख की घड़ी में।

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी ने दुर्घटना पर संज्ञान लिया है और जिला प्रशासन को राहत और बचाव कार्य युद्ध स्‍तर चलाने के निर्देश दिये हैं। सोशल मीडिया पर मुख्‍यमंत्री ने इस घटना में मारे गये नवजात शिशुओं के परिजनों के प्रति संवदेना व्‍यक्‍त की है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍य नाथ ने झांसी मंडल आयुक्‍त और पुलिस उप-महानिरीक्षक से 12 घंटे के भीतर घटना से जुडी रिपोर्ट मांगी है।

Editor

Recent Posts

संशोधित ढांचे के अंतर्गत 4,895.65 करोड़ रुपये के 29 प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए

संशोधित ढांचे के अंतर्गत 20 अगस्त 2026 तक कुल 29 प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रस्‍ताव प्राप्‍त…

60 मिनट ago

अमरीका ने क्‍यूबा की निर्माण, खनन और धातु क्षेत्रों से जुड़ी नौ सरकारी कम्‍पनियों पर प्रतिबंध लगा दिए

अमरीका ने क्‍यूबा की निर्माण, खनन और धातु क्षेत्रों से जुड़ी नौ सरकारी कम्‍पनियों पर…

1 घंटा ago

झारखंड उच्‍च न्‍यायालय ने राज्य सरकार द्वारा जेएसएससी-सीजीएल और सीडीपीओ परीक्षाओं की नियुक्तियां रद्द करने के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी

झारखंड उच्‍च न्‍यायालय ने राज्य सरकार द्वारा जेएसएससी-सीजीएल और सीडीपीओ परीक्षाओं की नियुक्तियां रद्द करने…

1 घंटा ago

सर्वोच्च न्यायालय ने प्रवेश स्तर की न्यायिक सेवा परीक्षाओं के लिए तीन वर्ष की वकालत अवधि को घटाकर एक वर्ष किया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने प्रवेश स्तर की न्यायिक सेवा परीक्षाएं देने के संबंध में विधि स्नातकों…

1 घंटा ago

भारत और ब्राज़ील ने पुणे में BRICS ICT बैठक से अलग डिजिटल नवाचार और उभरती हुई प्रौद्योगिकियों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत और ब्राजील ने दूरसंचार और सूचना तथा संचार प्रौद्योगिकी-आईसीटी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने…

1 घंटा ago

गृह मंत्री अमित शाह ने सिलीगुड़ी में सशस्त्र सीमा बल के मुख्यालय में 189 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में सशस्त्र सीमा बल-एसएसबी मुख्यालय…

1 घंटा ago