भारत

एनसीसी थल सैनिक शिविर-2024 का समापन नई दिल्ली में हुआ

12 दिवसीय एनसीसी थल सैनिक शिविर-2024 का समापन 12 सितंबर, 2024 को नई दिल्ली में हुआ। शिविर में देश भर से 17 एनसीसी निदेशालयों का प्रतिनिधित्व कर रहे 1,547 कैडेटों ने भाग लिया, जिनमें लड़के और लड़कियां दोनों शामिल थी। शिविर में हथियार चलाना, मानचित्र समझना, दूरी और क्षेत्र संकेत का आकलन करना और स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं शामिल थीं, जिनमें कैडेटों की शारीरिक और मानसिक क्षमताओं को चुनौती मिली।

समापन समारोह में कैडेटों को संबोधित करते हुए, लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह, डीजीएनसीसी ने कहा कि उनके 12 दिवसीय प्रवास के दौरान प्राप्त अनुभव उनके भविष्य के प्रयासों के लिए एक अमूल्य आधार के रूप में काम करेंगे।

डीजी ने देश के युवाओं को तैयार करने में एनसीसी की भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने प्रेरित, अनुशासित और जिम्मेदार नागरिकों के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दुनिया के सबसे बड़े इस वर्दीधारी युवा संगठन की सराहना की, जिससे ‘राष्ट्र निर्माण’ में इसकी भूमिका और बढ़ गई है।

समारोह के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने “ऑपरेशन परिवर्तन” के तहत 5,165 एकड़ में फैली अवैध गांजे की खेती नष्ट की

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक महीने तक…

1 घंटा ago

भारत ट्यूलिप ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से पारंपरिक कारीगरों की बाजार तक पहुंच बढ़ाई

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी) के माध्यम…

1 घंटा ago

महाराष्ट्र के 305 तालुका सूखाग्रस्त घोषित, किसानों को मिलेगी पांच हजार रुपये की सहायता

महाराष्ट्र के 358 तालुकों में से 305 को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र…

2 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और कनाडा की विदेश मंत्री ने व्यापार और ऊर्जा सहित कई क्षेत्रों में प्रगति पर चर्चा की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज व्यापार…

2 घंटे ago

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन…

2 घंटे ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम को पांच वर्षों के लिए 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) को…

2 घंटे ago