बिज़नेस

एनसीएल ने समय से पहले हासिल किया 140 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य

सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की प्रमुख सहायक कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित 140 मिलियन टन कोयला उत्पादन के अपने वार्षिक लक्ष्‍य को समय से पहले 30 मार्च, 2026 (पहली पाली के बाद) को ही हासिल कर लिया है। अपनी 10 अत्याधुनिक मशीनीकृत खुली खदानों के साथ एनसीएल ने पिछले एक दशक से लगातार अपने वार्षिक उत्पादन लक्ष्यों को पूरा करने की अपनी विरासत को बनाए रखा है, जो इसके उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन को दर्शाता है।

कोल इंडिया लिमिटेड की प्रमुख सहायक कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) देश की ऊर्जा सुरक्षा को बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में उभरी है। वर्तमान ऊर्जा परिदृश्य में घरेलू रूप से उत्पादित कोयले ने एक बार फिर देश के विद्युत क्षेत्र की विश्वसनीय आधारशिला के रूप में स्‍वयं को सिद्ध किया है। इस संदर्भ में एनसीएल का निरंतर और बढ़ा हुआ उत्पादन ताप विद्युत संयंत्रों को निर्बाध कोयला आपूर्ति सुनिश्चित करने में अत्‍यंत महत्वपूर्ण रहा है।

इस उपलब्धि पर एनसीएल के प्रबंधन ने अटूट प्रतिबद्धता, दृढ़ता और अथक प्रयासों के लिए अपनी टीम (एनसीएल) के समर्पित प्रयासों और सहयोग के लिए सभी हितधारकों की सराहना की।

Editor

Recent Posts

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए पीएम मोदी के विचारों की सराहना की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की है। उन्‍होंने कहा…

39 मिनट ago

नागर विमानन मंत्रालय ने विमानन सुरक्षा प्रक्रियाओं को सरल और तेज़ बनाने के लिए कई सुधारों की शुरुआत की

नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…

45 मिनट ago

भारतीय पायलट कैप्‍टन स्मित मच्‍छार उपचार के लिए अबू धाबी के अस्‍पताल में भर्ती

विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…

46 मिनट ago

ICC ने अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा

अंतराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्‍बाब्‍वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…

48 मिनट ago

राष्‍ट्र आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है

राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…

53 मिनट ago

सऊदी अरब ने तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई विमान में हमला करने वाले ओमान के सहयोगी–पायलट को UAE को जांच के लिए सौंपा

सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…

56 मिनट ago