insamachar

आज की ताजा खबर

NCP Rajya Sabha MP Sunetra Pawar
भारत

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार को आज सर्वसम्मति से पार्टी के विधायक दल का नेता चुन लिया गया

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार को आज सर्वसम्मति से पार्टी के विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। यह बैठक दक्षिण मुंबई स्थित विधान भवन परिसर में, दिवंगत अजित पवार के कार्यालय में आयोजित हुई।

इस सप्ताह की शुरुआत में एक विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और सुनेत्रा पवार के पति अजित पवार का दुखद निधन हो गया था, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है।

बैठक में वरिष्ठ एनसीपी नेता दिलीप वलसे पाटिल ने सुनेत्रा पवार के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने समर्थन किया।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *