भारत

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने पंजाब के विधायक बलकार सिंह के खिलाफ आरोपों की जांच का आह्वान किया

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने पंजाब के विधायक बलकार सिंह के खिलाफ अनुचित यौन आचरण में शामिल होने के आरोपों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए मामले की त्वरित और निष्पक्ष जांच का आह्वान किया है।

ये आरोप भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा द्वारा प्रकाश में लाए गए, जिन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के सदस्य बलकार सिंह पर अनुचित यौन आचरण में शामिल होने का आरोप लगाया। बग्गा के मुताबिक, रोजगार तलाश रही एक महिला के साथ वीडियो कॉल के दौरान सिंह यौन आचरण में शामिल हुए।

एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कथित व्यवहार की कड़ी निंदा की है। एनसीडब्ल्यू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि शर्मा ने मामले में त्वरित और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से तत्काल हस्तक्षेप का आह्वान किया। एनसीडब्ल्यू ने घटना पर तीन दिनों के भीतर एक व्यापक रिपोर्ट सौंपने का अनुरोध किया है।

एनसीडब्ल्यू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राष्ट्रीय महिला आयोग पंजाब के विधायक बलकार सिंह पर अनुचित आचरण का आरोप लगाने वाले एक ट्विटर पोस्ट से गंभीर रूप से परेशान है। कथित हरकतें, यदि प्रमाणित होती हैं, तो यह भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 और 354 बी के तहत गंभीर उल्लंघन हैं, जो सीधे तौर पर एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाती है। रेखा शर्मा इस तरह के व्यवहार की कड़ी निंदा करती हैं और पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से त्वरित और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए तत्काल हस्तक्षेप का आह्वान करती हैं। एक व्यापक रिपोर्ट तीन दिन में प्रस्तुत की जाए।’’

Editor

Recent Posts

ईरान ने फारस की खाड़ी के दक्षिणी तट के देशों को दी चेतावनी

ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अली अब्दुल्लाह ने फारस की…

7 घंटे ago

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 165 रन से जीता

भारत ने गॉल में आज दो मैचों की क्रिकेट टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच में…

8 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG पेपर लीक के बाद, परीक्षा सुधार पर राधाकृष्णन समिति की सिफारिशों को लागू करने के लिए सरकार से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने भविष्य में प्रश्नपत्र लीक जैसे मामले रोकने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी…

8 घंटे ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के आठ जिलों को कवर करने वाली चार मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने आज…

8 घंटे ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बिहार में एनएच-22 के मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा खंड को चार- लेन मानक में उन्‍नयन करने की स्‍वीकृति दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आज बिहार में…

8 घंटे ago