खेल

पीएम मोदी ने विश्व चैम्पिनशिप में शानदार प्रदर्शन के लिये पैरा एथलेटिक्स टीम को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के कोबे में हुई विश्व चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय पैरा एथलेटिक्स टीम की तारीफ की है। भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 5 रजत और 6 कांस्य समेत 17 पदक जीते। भारतीय टीम पदक तालिका में छठे स्थान पर रही।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा,‘विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारतीय पैरा एथलीटों के शानदार प्रदर्शन से मैं खुश हूं। सात साल में 34वें से छठे स्थान पर पहुंचना बड़ी उपलब्धि है। भारत ने 17 पदक जीतकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।’

उन्होंने कह ,‘‘हमारे असाधारण खिलाड़ियों और उनके साथ काम करने वाले हर व्यक्ति को बधाई। उनका समर्पण और दृढता प्रेरणास्पद है जिसने दुनिया को दिखा दिया है कि प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत से क्या हासिल किया जा सकता है।’’

Editor

Recent Posts

इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी से टेलीफोन पर आज पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों पर चर्चा की

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर आज पश्चिम एशिया…

37 मिनट ago

केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा ने मुंबई में 14वें इंडिया केम 2026 का उद्घाटन किया

केंद्रीय रसायन और उर्वरक तथा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा ने आज…

40 मिनट ago

भारत ने सऊदी अरब में नागरिक और ऊर्जा संबंधी बुनियादी ढांचों पर लगातार हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने सऊदी अरब में नागरिक और ऊर्जा संबंधी बुनियादी ढांचों पर लगातार हो रहे…

3 घंटे ago

राष्ट्रपति मुर्मु ने माता साहिब हसी देवी जी की 200वीं जयंती पर 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित लोक भवन में पूज्य माता साहिब…

3 घंटे ago