राष्ट्रीय महिला आयोग ने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में मेडिकल छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस से पांच दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग भी की है और आयोग की सदस्या अर्चना मजूमदार ने कल दुर्गापुर के निजी मेडिकल कॉलेज का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल में पीड़िता से भी बातचीत की।
ओडिसा की रहने वाली मेडिकल छात्रा के साथ शुक्रवार शाम दुर्गापुर में कथित तौर पर तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। डॉक्टरों और विपक्षी दलों ने इस जघन्य अपराध के लिए ज़िम्मेदार लोगों को कड़ी सज़ा देने की मांग की है। भाजपा ने कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर तृणमूल कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया है।
2026 के मध्यावधि चुनावों के बाद पूरे अमरीका में वोटों की गिनती चल रही है।…
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ ने कल ओडिशा के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण केंद्र से स्वदेशी…
भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई के क्षेत्र में एक बड़ी पहल की है। सरकार ने कल…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में प्रकाशित उस खबर पर संज्ञान लिया है, जिसमें…
भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि ने 29 अक्टूबर, 2026 को कोरिया गणराज्य के बुसान…
भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 'कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य…