भारत

NDA ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार घोषित किया

NDA ने सीपी राधाकृष्णन को गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में नामित करने का फैसला किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “मुझे खुशी है कि NDA परिवार ने सीपी राधाकृष्णन को हमारे गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में नामित करने का फैसला किया है।”

महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने ट्वीट किया, “NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में मुझे नामित करने और राष्ट्र की सेवा करने का अवसर देने के लिए मैं हमारे प्रिय जननेता, हमारे परम आदरणीय माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।

महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को NDA का उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, “वे एक बहुत अच्छे व्यक्ति और गैर-विवादास्पद हैं। उनके पास बहुत अनुभव है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।”

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने ट्वीट किया, “माननीय श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी को NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित किए जाने पर बधाई। तेलुगु देशम पार्टी उनके नामांकन का हार्दिक स्वागत करती है और अपना पूर्ण समर्थन देती है।”

Editor

Recent Posts

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दुस्तलिक’ के लिए रवाना हुई

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…

41 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

5 घंटे ago

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…

5 घंटे ago

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी, पंजीकरण 15 अप्रैल से

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त को रक्षा बंधन तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर…

5 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने क्षेत्रीय स्थिति पर UAE के उप-प्रधानमंत्री और विदेश से की बातचीत

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा पर हैं। इस…

11 घंटे ago

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55 रुपये प्रति लीटर किया

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55…

11 घंटे ago