चुनाव

NDA उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन कुल 452 वोटों के साथ भारत के उपराष्ट्रपति चुने गए

NDA उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन कुल 452 वोटों के साथ भारत के उपराष्ट्रपति चुने गए। राज्यसभा के महासचिव PC मोदी ने कहा, NDA उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को प्रथम वरीयता के 452 वोट मिले। उन्हें भारत का उपराष्ट्रपति चुना गया है। विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को प्रथम वरीयता के 300 वोट मिले।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज थिरु सी.पी. राधाकृष्णन को 2025 के उपराष्ट्रपति चुनाव में उनकी जीत पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा: “थिरु सी.पी. राधाकृष्णन जी को 2025 के उपराष्ट्रपति चुनाव में विजयी होने पर बधाई। वे एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने अपना जीवन समाज सेवा और गरीबों व वंचितों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित कर दिया है। मुझे विश्वास है कि वे एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति के रूप में कार्य करेंगे जो हमारे संवैधानिक मूल्यों को सुदृढ़ करेंगे और संसदीय संवाद को बेहतर बनाएंगे।”

Editor

Recent Posts

NHAI ने प्रमुख पुलों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग संरचनाओं के डिजाइनों की स्वतंत्र जांच प्रणाली की शुरूआत की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…

5 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने कौमारकॉन-2026 का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…

5 घंटे ago

संचार उपग्रह जीसैट-7सी और भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र के लिए रक्षा मंत्रालय ने 4 हज़ार एक सौ 6 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…

6 घंटे ago

भारत ने अमरीका में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की कथित खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की

भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…

6 घंटे ago

हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी; हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त…

6 घंटे ago