भारत

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में लगभग 61 प्रतिशत मतदान हुआ

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में कल शाम सात बजे तक 60 दशमलव नौ-छह प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। इस चरण में 88 लोकसभा सीटों पर वोट डाले गए। मतदान शांतिपूर्ण रहा और गर्मी के बावजूद विभिन्न क्षेत्रों के मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस चरण में, 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मतदाताओं ने वोट डाले। केरल की बीस सीटों, कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की आठ-आठ, मध्य प्रदेश की छह, असम और बिहार की पांच-पांच, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ की तीन-तीन और मणिपुर, त्रिपुरा और जम्मू-कश्मीर में एक-एक सीट के लिए मतदान हुआ। दूसरे चरण में मध्य प्रदेश की बैतूल संसदीय सीट पर होने वाला मतदान बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार के निधन के कारण अब तीसरे चरण में होगा। निर्वाचन आयोग ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के कड़े सुरक्षा उपायों से मतदाताओं ने भय-मुक्त माहौल में मतदान किया।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.86 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत बजट का पूरा उपयोग किया

रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…

3 घंटे ago

सरकार ने परिधान और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए RoSCTL योजना के विस्तार की अधिसूचना जारी की

वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…

5 घंटे ago

मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से ब्रिटेन का भविष्य प्रभावित होगा: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…

5 घंटे ago

NHAI ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,313 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया

देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…

5 घंटे ago

BCGCL और MCL ने ओडिशा के लखनपुर में कोल टू अमोनियम नाइट्रेट परियोजना के लिए ऐतिहासिक भूमि पट्टा समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…

5 घंटे ago