भारत

जम्‍मू संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में लोकसभा चुनाव कल शांतिपूर्ण तरीके से संपन्‍न हुआ

जम्‍मू संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में लोकसभा चुनाव कल शांतिपूर्ण तरीके से संपन्‍न हुआ। भीषण गर्मी के बावजूद जम्‍मू, सांबा, रियासी और राजौरी में लोगों ने मतदान में बढ-चढकर भाग लिया। खासकर पहली बार मतदाता बने युवाओं में वोटिंग को लेकर बहुत उत्‍साह देखा गया। जम्‍मू, सांबा, रियासी और राजौरी जिले के कुछ हिस्‍सों में 71 दशमलव नौ-एक प्रतिशत मतदान हुआ। कुल दो हजार चार सौ 16 मतदान केन्‍द्रों में से एक हजार तीन सौ 64 मतदान केन्‍द्रों से इंटरनेट पर सीधा प्रसारण किया गया। सभी मतदान केन्‍द्रों पर शौचालय, रैम्‍प, व्‍हील चेयर और प्रतीक्षालय की व्‍यवस्‍था थी। 10 मतदान केन्‍द्रों का पूरा प्रबंधन महिलाओं को सौंपा गया था। पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए 12 हरित मतदान केन्‍द्र स्‍थापित किये गये थे।

Editor

Recent Posts

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

10 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्री द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र-2026 में भाग लेने के लिए रूस पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…

12 घंटे ago