insamachar

आज की ताजा खबर

Nepal has asked people to move to safe locations after rising water levels in the Budhi Gandaki River in Gorkha district caused several houses to be washed away.
भारत

नेपाल ने गोरखा जिले में बूढ़ी गंडक नदी में पानी बढ़ने से कई घरों के बह जाने को देखते हुए लोगों से सु‍रक्षित स्‍थान पर जाने को कहा

नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडक नदी में पानी अचानक बढ़ने के बाद, तटवर्ती बस्तियों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है। आज तड़के जलस्तर बढ़ने से कई मकान बह गए। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जलस्तर में अचानक वृद्धि का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

इस बीच, नेपाल में बाढ़ को देखते हुए बिहार के सीमावर्ती जिले पश्चिम चंपारण में सतर्कता बढ़ा दी गई है, हालांकि बिहार पर इस बाढ़ का असर होने की संभावना बहुत कम है। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने कहा कि जिले में गंडक नदी का जलस्‍तर बढ़ने की आशंका नहीं है।

लोगों ने अलर्ट किया है लेकिन पानी कोई बहुत ज्‍यादा बढने की संभावना नही है। हम लोग मॉनिटर कर रहे हैं। देवघाट पर भी मॉनीटर कर रहे हैं। एक देवघाट से भी पीछे काली खोला करके जगह है जहां पर पानी का लेवल थोडा सा बढ के लगभग 50 सेंटीमीटर बढ के अब फॉल करना शुरू कर गया है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *