अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भारत के साथ कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए नेपाल के जलमार्ग और रेलवे को विकसित करने का आह्वान किया

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भारत के साथ कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए नेपाल के जलमार्ग और रेलवे को विकसित करने का आह्वान किया है। भौतिक अवसंरचना और परिवहन मंत्रालय के तहत सड़क विभाग की वार्षिक प्रगति समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री ओली ने अधिकारियों को भारतीय सीमा के पास हनुमाननगर से त्रिवेणी और देवघाट तक स्टीमर सेवाओं के संचालन के लिए एक योजना का मसौदा तैयार करने का निर्देश दिया।

जलमार्ग परिवहन माल और लोगों की आवाजाही के सुगम माध्‍यम पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ओली ने अधिकारियों को देश में जल्द ही स्टीमर संचालित करने की योजना पर काम करने का भी निर्देश दिया। उन्‍होंने नेपाल की रेलवे सेवाओं के विस्तार की आवश्यकता पर बल दिया और मौजूदा जनकपुर-कुर्था रेलवे लाइन में दो रेलवे लाइनें जोड़ने का आह्वान किया।

Editor

Recent Posts

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

8 घंटे ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

8 घंटे ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

8 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में महापर्व क्षमापना समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…

8 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत मंडपम में ICSI के 58वें स्थापना दिवस को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव…

8 घंटे ago

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…

13 घंटे ago