महाराष्ट्र के पुणे में जीका रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कल पांच गर्भवती महिलाओं और दो अन्य लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। अबतक जीका मरीजों की संख्या 72 हो गई।
पुणे जिला स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि मरीजों की संख्या में वृद्धि होने की गुंजाईश है क्योंकि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी और सुसून अस्पताल से और अधिक जांच रिपोर्ट लंबित हैं। पुणे नगर निगम ने नागरिकों से झिका वायरस के प्रति सावधान रहने की अपील की है।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की एक टीम उन स्थानों से जीवित मच्छरों और लार्वा के नमूने इकट्ठा कर रही है जहां झिका-पुष्टि के मामले सामने आ रहे हैं। अगर एक लार्वा या मच्छर में संक्रमण की पुष्टि होती है तो पूरे पूल को दूषित माना जाता है। इससे स्रोत और संक्रमण फैलाने वाले संभावित वेक्टर को समझने में मदद मिलती है।
सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…
राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…
भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…
66वें राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…
आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…
धान कटाई के मौजूदा सीजन में पराली (फसल अवशेष) प्रबंधन को मिशन मोड में अमलीजामा…