अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल की नयी सरकार ने शंकर शर्मा को दोबारा भारत में अपना राजदूत नियुक्त किया

प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली के नेतृत्व वाली नेपाल की नयी सरकार ने भारत, चीन और अमेरिका सहित 13 देशों के लिए अपने राजदूत नियुक्त किए। मंत्रिमंडल सूत्रों ने बताया कि पिछली पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ सरकार ने छह जून को शंकर शर्मा सहित अपने 11 राजदूतों को वापस बुला लिया था। उन्होंने बताया कि शंकर शर्मा को फिर से भारत में नेपाल का राजदूत नियुक्त किया गया है।

पूर्व मुख्य सचिव और ब्रिटेन में नेपाल के राजदूत लोक दर्शन रेग्मी को नयी दिल्ली के लिए नामित किया गया था, लेकिन सरकार बदलने के कारण उनकी नियुक्ति की पुष्टि नहीं हो सकी। प्रचंड को अपदस्थ कर ओली ने 15 जुलाई को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। शर्मा को नेपाली कांग्रेस की सिफारिश पर नियुक्त किया गया था। अब ओली सरकार ने शर्मा को भारत में नेपाल का राजदूत फिर से नियुक्त करने का फैसला किया है। रेगमी को अमेरिका में नेपाल का राजदूत नियुक्त किया गया है। इसी तरह, सरकार ने कृष्ण प्रसाद ओली को चीन में नेपाल का राजदूत नामित करने का फैसला किया है।

नेपाली व्यवस्था के तहत राजदूत के पद पर नामित व्यक्तियों की नियुक्ति पर संसद की मुहर लगने के बाद राष्ट्रपति द्वारा आधिकारिक रूप से उनकी नियुक्ति को अंतिम मंजूरी दी जाती है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने तेलंगाना में NH-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार लेन वाली सड़क बनाने के लिए अनुबंध पत्र जारी किया

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राध‍िकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…

3 घंटे ago

यमन के हूती विद्रोही गुट के इस्राएल पर पहले मिसाइल हमले से पश्चिम एशिया संघर्ष तेज हुआ

पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…

3 घंटे ago

इंडिगो की फ्लाइट की दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई

इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट की आज सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (जेवर एयरपोर्ट) के प्रथम चरण का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय विमान पत्तन का…

3 घंटे ago

अंतर-राज्य संरक्षण प्रयासों से गुजरात में एक दशक बाद गोडावन के चूजे को सफलता पूर्वक अंडे से निकाला गया

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज गंभीर रूप से लुप्तप्राय…

3 घंटे ago