अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल की संसद ने अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन से संबंधित रूपरेखा समझौते को मंजूरी दी

नेपाल की प्रतिनिधि सभा ने अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की सदस्यता से संबंधित रूपरेखा समझौते को स्वीकृति देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस कदम से नेपाल को जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए सौर ऊर्जा का इस्तेमाल बढ़ाने में मदद मिलेगी।

प्रतिनिधि सभा (एचओआर) या निचले सदन ने बृहस्पतिवार को ऊर्जा, जल संसाधन और सिंचाई मंत्री शक्ति बहादुर बसनेत द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव को बहुमत के वोट के आधार पर पारित किया। अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) की परिकल्पना भारत और फ्रांस ने की थी। इसका मकसद सौर ऊर्जा समाधानों की तैनाती के जरिए जलवायु परिवर्तन के खिलाफ प्रयासों को संगठित करना है। इसकी घोषणा 2015 में पेरिस में जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र मसौदा प्रस्ताव (यूएनएफसीसीसी) के 21वें सम्मेलन (सीओपी21) के मौके पर की गई थी।

इस समय नेपाल सहित 119 देश आईएसए मसौदा समझौते पर हस्ताक्षर कर चुके हैं, जिनमें से 98 देशों ने आईएसए का पूर्ण सदस्य बनने के लिए जरूरी साधन प्रस्तुत किए हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसदों के सवालों का जवाब देते हुए बसनेत ने कहा कि देश के राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखते हुए समझौते का प्रस्ताव लाया गया है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने के लिए स्वच्छ ऊर्जा जरूरी है।

Editor

Recent Posts

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगी

वस्‍तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…

12 घंटे ago

रिजर्व बैंक ने लगभग चार वर्ष में रेपो दर में 25 आधार अंक की वृद्धि कर इसे 5.5% किया

आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 8 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश…

12 घंटे ago

ICAR ने मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के कार्य बिंदुओं पर नौ समितियों की प्रगति की समीक्षा की

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…

12 घंटे ago