पंजाब के किसानों और केन्द्र तथा राज्य सरकारों के प्रतिनिधिमंडलों के बीच तीसरे दौर की वार्ता आज चंडीगढ़ में सकारात्मक रूप से संपन्न हुई। अगली बैठक 4 मई को होगी।
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों का हित सरकार के लिए सर्वोपरि है और वह उनके कल्याण के मुद्दों को हल करने के लिए नियमित नीतिगत हस्तक्षेप कर रही है। बैठक में शिवराज सिंह चौहान के साथ वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी भी उपस्थित थे।
तीन घंटे से अधिक लंबी चर्चा में किसानों की मांगों के विभिन्न कानूनी, आर्थिक और अन्य आयामों पर चर्चा की गई। देश भर के किसानों सहित सभी हितधारकों के साथ परामर्श करने का भी निर्णय लिया गया। यह बैठक केंद्र सरकार द्वारा 14 और 22 फरवरी को बुलाई गई दो बैठकों के क्रम में थी।
पंजाब का प्रतिनिधित्व कैबिनेट मंत्रियों, गुरुमीत सिंह खुड़ियां, हरपाल सिंह चीमा और चेतन सिंह जोड़माजरा ने किया, जबकि किसानों का प्रतिनिधित्व जगजीत सिंह दल्लेवाल और सरवन सिंह पंढेर ने किया।
वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…
रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…
दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…
पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…
भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…
भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…