बिज़नेस

भारत और कनाडा के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते पर अगले दौर की बातचीत शुरू

भारत और कनाडा ने प्रस्तावित व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते के लिए नई दिल्ली में चौथे दौर की वार्ता शुरू कर दी है। दोनों देश वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब डॉलर तक बढ़ाने के प्रयास में हैं। पांच दिन की यह वार्ता कल से शुरू हुई जो 18 सितंबर तक चलेगी। इसमें वस्तुओं और सेवाओं के व्यापार, मूल स्थान के नियम तथा तकनीकी व्यापार बाधाओं सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।

दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार वर्ष 2024-25 में 8 अरब 66 करोड़ डॉलर से घटकर वर्ष 2025-26 में 7 अरब 95 करोड़ डॉलर रह गया, जो 8.22% कम है। भारत से कनाडा को प्रमुख निर्यात में दवाइयां, लोहा और इस्पात, समुद्री खाद्य, सूती परिधान, इलेक्ट्रॉनिक्स और रसायन शामिल हैं। जबकि कनाडा से भारत के प्रमुख आयात में दालें, मोती और अर्ध-कीमती पत्थर, कोयला, उर्वरक, कागज और कच्चा तेल शामिल हैं।

भारत से कनाडा को प्रमुख सेवा निर्यात में दूरसंचार, कंप्यूटर और सूचना सेवाएं तथा अन्य व्यावसायिक सेवाएं शामिल हैं। कनाडा में चार लाख 25 हजार से अधिक भारतीय विद्यार्थी और बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं।

Editor

Recent Posts

2,000 रुपये तक के यूपीआई भुगतान पर बैंक कोई शुल्क नहीं लेंगे

सरकार ने कहा है कि बैंक यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) और रू-पे द्वारा संचालित डेबिट…

20 मिनट ago

CBI ने सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियन की मौत के मामले में FIR दर्ज की

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रहीं दिशा सालियान…

23 मिनट ago

भारत-मर्कोसुर तरजीही व्यापार समझौते के विस्तार के लिए वार्ता की शुरुआत

भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और उरुग्वे गणराज्य के विदेश मंत्री मारियो…

25 मिनट ago

जैसलमेर स्थित पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में पहले भारतीय वायु सेना ड्रोनाथॉन-2026 का शुभारंभ

वायु सेना के उप प्रमुख एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने आज जैसलमेर स्थित पोखरण फील्ड…

28 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को नई दिल्‍ली के यशोभूमि में 5वें सेमीकॉन इंडिया-2026 का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी बुधवार को नई दिल्‍ली के यशोभूमि में 5वें सेमीकॉन इंडिया-2026 का उद्घाटन…

19 घंटे ago

अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने बेन शेल्टन को हराकर अमरीकी ओपन पुरुष सिंगल्स का खिताब जीता

जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यूयॉर्क में अमरीका के बेन शेल्टन को हराकर अमरीकी ओपन…

19 घंटे ago