मुख्य समाचार

2,000 रुपये तक के यूपीआई भुगतान पर बैंक कोई शुल्क नहीं लेंगे

सरकार ने कहा है कि बैंक यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) और रू-पे द्वारा संचालित डेबिट कार्ड से 2,000 रुपये तक के लेनदेन या भुगतान पर शुल्क नहीं लगा सकते। सरकारी राजपत्र अधिसूचना के अनुसार कोई भी बैंक या पेमेंट सिस्टम प्रदाता इन माध्यमों से लेनदेन करने वाले व्यक्ति पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष शुल्क नहीं लगा सकता।

वित्त मंत्रालय ने यूपीआई लेनदेन पर शुल्क संबंधी नियमों को स्पष्ट करने के लिए भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम के अंतर्गत इन परिवर्तनों को अधिसूचित किया है। इसमें विशेष रूप से रू-पे द्वारा संचालित डेबिट कार्ड और यूपीआई से दो हजार रुपये तक के लेनदेन को इलेक्ट्रॉनिक भुगतान माध्यम के रूप में वर्गीकृत किया गया है। पिछले महीने, सरकार ने स्पष्ट किया था कि उपभोक्ताओं से यूपीआई भुगतान पर शुल्क नहीं लिया जाएगा।

भविष्य में लागू होने वाली कोई भी व्यापारी छूट दर -एमडीआर निर्दिष्ट सीमा से ऊपर के चुनिंदा लेनदेन तक ही सीमित रहेगी। ये शुल्क डेबिट या क्रेडिट कार्ड लेनदेन पर लागू एमडीआर से काफी कम होंगे। ये स्पष्टीकरण भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 में हालिया संशोधन पर चल रही बहस के बीच आया है, जिसमें यूपीआई उपयोगकर्ताओं पर शुल्क लगाए जाने की संभावना को लेकर चिंताएं जताई जा रही हैं।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी बदलाव को मंजूरी नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच नई दिल्ली में द्विपक्षीय बातचीत हुई, , पांच समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच आज नई दिल्ली में…

8 घंटे ago

भारत में जन्मे चीते ने कूनो नेशनल पार्क में 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया; देश में चीतों की आबादी 60 तक पहुंची

प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए, 32 महीने…

8 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने बोगीबील से ढाका के लिए 540 टन एपीसीएल मेथनॉल की खेप को रवाना किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने आज डिब्रूगढ़ के बोगीबील टर्मिनल…

8 घंटे ago

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

19 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

19 घंटे ago