भारत

NHAI ने राजमार्ग उपयोगकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार के लिए टोल संचालन एजेंसी को प्रतिबंधित कर दिया

आम जनता के साथ टोल (उपयोगकर्ता शुल्क) संचालक और उसके कर्मचारियों द्वारा दुर्व्यवहार पर कड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राजस्थान में अमृतसर-जामनगर खंड के सिरमंडी टोल प्लाजा पर राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार की एक घटना के लिए मेसर्स रिद्धि सिद्धि एसोसिएट्स को प्रतिबंधित कर दिया है।

सिरमंडी टोल प्लाजा पर टोल संचालन एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा राजमार्ग उपयोगकर्ताओं के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार की यह घटना दिनांक 05 मई 2024 को सामने आई थी। इस मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एनएचएआई ने घटना की जांच की और टोल संचालन एजेंसी को ‘कारण बताओ’ नोटिस दिया गया। लेकिन, टोल संचालन एजेंसी द्वारा प्रस्तुत जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। यह पाया गया कि संविदात्मक प्रावधानों और एनएचएआई की स्थायी संचालन प्रक्रिया का पूरी तरह से उल्लंघन करते हुए, एजेंसी राजमार्ग उपयोगकर्ताओं के साथ हिंसा और दुर्व्यवहार गतिविधियों में लिप्त थी। प्राधिकरण ने मेसर्स रिद्धि सिद्धि एसोसिएट्स को पूर्व-अर्हता प्राप्त बोलीदाताओं की सूची से तीन महीने की अवधि के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।

टोल संचालकों के साथ एनएचएआई अनुबंध समझौते में स्पष्ट रूप से परिभाषित किया गया है कि टोल प्लाजा पर ठेकेदार द्वारा तैनात कर्मी जनता के साथ दुर्व्यवहार नहीं करेंगे और अपने व्यवहार में सख्त अनुशासन व शालीनता का पालन करेंगे। पिछले साल, एनएचएआई ने टोल प्लाजा पर झगड़े की घटनाओं को रोकने और यात्रियों तथा टोल संचालकों दोनों के हितों की रक्षा के लिए विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की थी।

एनएचएआई राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षित और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और हाल ही में टोल प्लाजा पर राजमार्ग उपयोगकर्ताओं के साथ हिंसा और दुर्व्यवहार में शामिल दोषी एजेंसियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।

Editor

Recent Posts

सर्बानंद सोनोवाल ने पारादीप पत्तन पर ₹427.80 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (एमओपीएसडब्लू) सर्बानंद सोनोवाल ने ओडिशा के पारादीप स्थित…

1 दिन ago

सरकार ने वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने और घरेलू स्तर पर मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए 62,500 करोड़ रुपये की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना की घोषणा की

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने 62,500 करोड़ रुपये के बजट के साथ मोबाइल…

1 दिन ago

ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों ने जयपुर घोषणापत्र को पारित किया

भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक आज जयपुर में संपन्न हुई। इस…

1 दिन ago

CCI ने प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण में लिप्त होने के लिए एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन और एग्रो इनपुट वेलफेयर एसोसिएशन पर मौद्रिक और गैर-मौद्रिक प्रतिबंध लगाए

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई/आयोग) ने कार्टेलाइजेशन (गुटबंदी) के प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण में लिप्त होने के लिए…

2 दिन ago