भारत

NHAI ने सेंटर फॉर इकॉनमिक्स ऑफ ट्रांसपोर्टेशन, मोबिलिटी एंड लॉजिस्टिक्स स्थापित करने हेतु NCAER के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सड़क परिवहन क्षेत्र में साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण को मजबूत करने और उच्च गुणवत्ता वाले अनुसंधान को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राष्ट्रीय अनुप्रयुक्त आर्थिक अनुसंधान परिषद (एनसीएईआर) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत एनसीएईआर में एनएचएआई सेंटर फॉर इकॉनमिक्स ऑफ ट्रांसपोर्टेशन, मोबिलिटी एंड लॉजिस्टिक्स की स्थापना की जाएगी, जो परिवहन, गतिशीलता और लॉजिस्टिक्स के अर्थशास्त्र को समर्पित भारत का पहला स्थायी और स्वतंत्र अनुसंधान केंद्र होगा। इस केंद्र की स्थापना एनएचएआई के प्रारंभिक योगदान से की जा रही है, जबकि एनसीएईआर अन्य संबद्ध संस्थानों और भागीदारों से योगदान जुटाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर एनएचएआई मुख्यालय में एनएचएआई के अध्यक्ष, एनसीएईआर के महानिदेशक और एनएचएआई तथा एनसीएईआर के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किए गए। अपनी तरह की यह पहली पहल देश के तेजी से विस्तार कर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास और प्रबंधन में अनुसंधान, डेटा विश्लेषण और साक्ष्य-आधारित निर्णय लेने को एकीकृत करने के प्रति एनएचएआई की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इस अवसर पर एनएचएआई के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने कहा कि “एनएचएआई राष्ट्रीय संपर्क और लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने में अग्रणी रहा है। एनसीएईआर के साथ यह साझेदारी उच्च गुणवत्ता वाले अनुसंधान और नीति विश्लेषण के लिए एक समर्पित मंच तैयार करेगी, जिससे परिवहन क्षेत्र में योजना, निवेश और परिसंपत्ति प्रबंधन संबंधी निर्णयों को मजबूत करने में मदद मिलेगी।”

यह सेंटर परिवहन, गतिशीलता और लॉजिस्टिक्स पर व्यावहारिक आर्थिक अनुसंधान करने के लिए एक समर्पित मंच के रूप में कार्य करेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य सड़क और परिवहन क्षेत्र में दीर्घकालिक योजना, निवेश और नीति निर्माण में सहयोग हेतु उपयोगी निष्कर्ष निकालना है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग अर्थशास्त्र, माल ढुलाई लॉजिस्टिक्स, परिवहन मॉडल एकीकरण, राष्ट्रीय राजमार्ग निवेश के क्षेत्रीय आर्थिक प्रभाव, टोल नीति, परिसंपत्ति मुद्रीकरण, सड़क सुरक्षा उपाय, राष्ट्रीय राजमार्ग संचालन और रखरखाव में प्रौद्योगिकी अपनाने सहित विभिन्न विषयगत क्षेत्रों में नीति-संबंधी अनुसंधान करेगा। अनुसंधान के परिणाम सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और अन्य सरकारी एजेंसियों को ऐसी नीतियां और कार्यक्रम तैयार करने में सहायता करेंगे जो परिवहन व्यवस्था में दक्षता, स्थिरता और उपयोगकर्ता अनुभव को बेहतर बनाएंगे।

अनुसंधान के अलावा, यह सेंटर नीतिगत संक्षिप्त विवरणों, कार्यपत्रों, प्रमुख रिपोर्टों, हितधारक परामर्शों, कार्यशालाओं और अकादमिक गतिविधियों के माध्यम से निष्कर्षों का प्रसार करके परिवहन क्षेत्र के लिए ज्ञान केंद्र के रूप में कार्य करेगा। यह परिवहन अर्थशास्त्र में भावी प्रतिभाओं और संस्थागत क्षमता के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस सेंटर का संचालन एक सलाहकार समिति करेगी जिसमें प्रमुख अर्थशास्त्री, परिवहन विशेषज्ञ, लोक नीति विशेषज्ञ और प्रतिष्ठित शिक्षाविद शामिल होंगे। इस समिति में एनएचएआई के वित्त सदस्य और एनसीएईआर के महानिदेशक भी शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त, एनएचएआई द्वारा गठित एक संचालन समिति अनुसंधान प्राथमिकताओं की देखरेख करेगी, परिणामों की समीक्षा करेगी और प्राधिकरण की नीति तथा परिचालन आवश्यकताओं के साथ तालमेल स्थापित करने में सहायता करेगी। एनएचएआई दस वर्षों की अवधि के लिए इस संस्थान की स्थापना और संचालन में सहयोग प्रदान करेगा।

परिवहन अवसंरचना, गतिशीलता प्रणालियों और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क के आर्थिक आयामों की गहरी समझ को बढ़ावा देकर यह अनूठी संस्था अधिक सूचित निर्णय लेने में सहायता करेगी, नीति की प्रभावशीलता को बढ़ाएगी और एक मजबूत, आधुनिक तथा विश्व स्तरीय राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क के विकास में योगदान देगी।

Editor

Recent Posts

NielsenIQ और वर्ल्ड डेटा लैब ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट में, भारत में 2036 तक 10 करोड 80 लाख धनी उपभोक्ता होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

नीलसन- आईक्यू और वर्ल्ड डेटा लैब ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट में, भारत में 2036 तक…

1 घंटा ago

होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए अधिकृत देशों के जहाजों को देना होगा सेवा शुल्क: ईरान

ईरान ने कहा है कि अधिकृत देशों के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के…

2 घंटे ago

ब्रिक्स खेल मंत्रियों ने विशाखापत्तनम बैठक में संयुक्त घोषणा-पत्र पारित किया

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक 2026 संपन्न हुई। इस बैठक…

2 घंटे ago

NSDC और कल्टस एजुकेशन ने AWS के सहयोग से देशव्यापी क्लाउड और एआई कौशल पहल की शुरुआत की

कौशल विकास एवं उद्यमशिलता मंत्रालय (एमएसडीई), भारत सरकार के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम…

2 घंटे ago

सर्बानंद सोनोवाल ने पारादीप पत्तन पर ₹427.80 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (एमओपीएसडब्लू) सर्बानंद सोनोवाल ने ओडिशा के पारादीप स्थित…

2 दिन ago

सरकार ने वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने और घरेलू स्तर पर मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए 62,500 करोड़ रुपये की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना की घोषणा की

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने 62,500 करोड़ रुपये के बजट के साथ मोबाइल…

2 दिन ago