भारत

NHAI ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए IIIT दिल्ली के साथ समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

सड़क सुरक्षा बढ़ाने के मद्देनजर एनएचएआई ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क संकेतों की उपलब्धता में सुधार के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित समाधानों का लाभ उठाने के संबंध में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सरकार (एनसीटी) द्वारा स्थापित एक तकनीकी विश्वविद्यालय इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (दिल्ली) के साथ समझौता-ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस समझौते के एक हिस्से के रूप में, आईआईआईटी दिल्ली चुनिंदा राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क संकेतों की उपलब्धता और स्थिति से संबंधित चित्र व अन्य संबंधित डेटा एकत्र करने के लिए सर्वेक्षण करेगा। इस परियोजना के तहत अनुमानित लंबाई लगभग 25,000 किलोमीटर होगी। सर्वेक्षण के माध्यम से एकत्र किए गए आंकड़ों को आईआईआईटी दिल्ली द्वारा सड़क संकेतों की सटीक पहचान और वर्गीकरण के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग के माध्यम से संसाधित किया जाएगा। परिणामों पर आधारित सर्वेक्षण रिपोर्ट में वर्गीकरण, सड़क संकेतों की व्यापक संरचनात्मक स्थिति और अन्य सहायक आंकड़ों के साथ मौजूदा सड़क संकेतों की भू-मुद्रांकित सूची शामिल होगी।

संस्थान अंतराल संबंधी अध्ययन भी करेगा, जो संबंधित अनुबंध समझौते की अनुमोदित सड़क संकेत योजना के अनुसार सर्वेक्षण निष्कर्षों और सड़क संकेतों की आवश्यकता के बीच के अंतर का आकलन करके किया जाएगा। अंतराल संबंधी अध्ययन में बढ़ी हुई सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तेज गति वाले गलियारों से संबंधित नवीनतम कोडल प्रावधानों के अनुसार आवश्यकताओं को भी शामिल किया जाएगा।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) की क्षमता का उपयोग करके, एनएचएआई का उद्देश्य नवाचारों व उन्नत तकनीकों को अपनाकर सभी राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं के लिए सड़क सुरक्षा को बढ़ाना है।

Editor

Recent Posts

बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक CRR को मौजूदा 90% के बजाए 99% पर बनाए रखने की आवश्यकता होगी: आरबीआई

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…

8 घंटे ago

एनआईए ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट में हमले की जांच के लिए मामला दर्ज किया

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…

8 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे संस्करण के प्रतिभागियों को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…

8 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत पड़ोसी देशों और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों पर कडी नज़र रख रहा है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…

11 घंटे ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर के बारे में झूठ और भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…

11 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एम्स देवघर का दूसरा दीक्षांत समारोह संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…

11 घंटे ago