भारत

NHAI ने फास्टैग उपयोगकर्ताओं के लिए अपने वाहन को जानें (केवाईवी) प्रक्रिया को सरल बनाया

एनएचएआई ने सुविधा बढ़ाने और समग्र ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने हेतु फास्टैग उपयोगकर्ताओं के लिए “अपने वाहन को जानें” (केवाईवी) प्रक्रिया को सरल बना दिया है। भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड (आईएचएमसीएल) के संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार, गैर-अनुपालन वाले वाहनों के लिए फास्टैग सेवाएं बंद नहीं की जाएंगी और वाहन उपयोगकर्ताओं को केवाईवी प्रक्रिया पूरी करने के लिए पर्याप्त अवसर प्रदान किए जाएंगे।

सरलीकृत केवाईवी दिशानिर्देशों के तहत, कार/जीप/वैन की साइड तस्वीरें अब ज़रूरी नहीं होंगी। केवल नंबर प्लेट और फ़ास्टटैग वाली सामने की तस्वीर अपलोड करनी होगी। साथ ही, वाहन उपयोगकर्ता द्वारा वाहन संख्या, चेसिस संख्या या मोबाइल नंबर दर्ज करने पर वाहन से आरसी विवरण स्वचालित रूप से प्राप्त करने का प्रावधान भी किया जाएगा। यदि एक ही मोबाइल नंबर पर कई वाहन पंजीकृत हैं, तो उपयोगकर्ता उस वाहन का चयन कर सकेगा जिसके लिए वह केवाईवी पूरा करना चाहता है।

सेवाएं जारी रखने के लिए, केवाईवी नीति से पहले जारी किए गए फास्टैग तब तक सक्रिय रहेंगे जब तक कि टैग के ढीले होने या दुरुपयोग की शिकायत न मिले। साथ ही, जारीकर्ता बैंक वाहन उपयोगकर्ताओं को केवाईवी पूरा करने के लिए एसएमएस रिमाइंडर भेजेंगे।

यदि किसी उपयोगकर्ता को किसी भी कारण से दस्तावेज़ अपलोड करने में कठिनाई होती है, तो जारीकर्ता बैंक ग्राहक से संपर्क करेगा और कनेक्शन काटने से पहले केवाईवी प्रक्रिया पूरी करने में सहायता करेगा। ग्राहक अपने जारीकर्ता बैंक के साथ केवाईवी से संबंधित किसी भी समस्या के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्पलाइन नंबर 1033 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं या प्रश्न पूछ सकते हैं।

केवाईवी नियमों का यह सरलीकरण उपयोगकर्ता अनुभव को बढ़ाने, फास्टैग प्रणाली को मजबूत करने और देश भर में राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क पर राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं को सुचारु और निर्बाध अनुभव प्रदान करने की एनएचएआई की प्रतिबद्धता का एक हिस्सा है।

Editor

Recent Posts

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने से उत्तरी ओडिशा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक बार फिर हवा का कम दबाव का क्षेत्र…

10 घंटे ago

झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थियों का विरोध प्रदर्शन और तेज…

10 घंटे ago

एनटीए ने यूजीसी-नेट परीक्षा के 84 विषयों के अनंतिम उत्तर जारी किए

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने इस वर्ष जून में हुई यूजीसी-नेट परीक्षा के 84 विषयों के…

10 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में राज्य के 15 जिलों के लिए 5755 करोड़ रुपये के 944 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी…

10 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (SRMIST) के 22वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज चेन्नई के पास चेंगलपट्टू के कट्टनकुलथुर में स्थित एसआरएम…

10 घंटे ago

वाराणसी हवाई अड्डे पर लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चली

16 अगस्त 2026 को लगभग 0930 बजे, श्री कमलेश केदारनाथ राय नामक एक यात्री जो…

11 घंटे ago