भारत

सरकार ने अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के समुदायों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने हेतु पर्सोलकेली इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग (डीओएसजेई) ने अनुसूचित जाति (एससी) और पिछड़ा वर्ग (बीसी) समुदायों के उम्मीदवारों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने हेतु मानव संसाधन एवं स्टाफिंग संबंधी समाधान प्रदान करने वाली देश की अग्रणी कंपनियों में से एक मेसर्स पर्सोलकेली इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

सुधार की इस पहल के तहत, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग (डीओएसजेई) पेशेवर मानव संसाधन सलाहकारों के साथ साझेदारी कर रहा है ताकि अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को विभिन्न क्षेत्रों में उपयुक्त रोजगार के अवसरों से जोड़ा जा सके। प्लेसमेंट की सुविधा के लिए जहां सत्यापित उम्मीदवारों का डेटा मानव संसाधन भागीदार के साथ साझा किया जाएगा, वहीं लाभार्थियों को निःशुल्क परामर्श, बायोडाटा संबंधी सहायता, साक्षात्कार की तैयारी और प्लेसमेंट संबंधी सहायता प्राप्त होगी। सहयोग के इस कदम में नियमित निगरानी के जरिए सख्त डेटा गोपनीयता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। इससे उम्मीदवारों को बेहतर रोजगार क्षमता का लाभ मिलेगा और कल्याणकारी योजनाओं को वास्तविक रोजगार में बदलकर सरकार तथा समावेशी भर्ती व कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के लक्ष्यों का समर्थन करने वाले एक सत्यापित एवं विविध प्रकार की प्रतिभाओं के भंडार तक पहुंच प्रदान करके निजी क्षेत्र को लाभ होगा।

इस अवसर पर बोलते हुए, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सचिव ने कहा, “यह साझेदारी सामाजिक न्याय को आर्थिक सशक्तिकरण में बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हाशिए पर पड़े समुदायों के सत्यापित उम्मीदवारों को कुशल मानव संसाधन भागीदारों से जोड़कर, हम रोजगार के एक ऐसे पारदर्शी एवं समावेशी इकोसिस्टम का निर्माण कर रहे हैं जो प्रत्येक योग्य व्यक्ति के लिए अवसरों के नए द्वार खोलेगा।”

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और पर्सोलकेली इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बीच का यह सहयोग समावेशी रोजगार और सामाजिक समता को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कल्याण और श्रमशक्ति के बीच की खाई को पाटकर, यह पहल सशक्तिकरण को सभी के लिए वास्तविक आजीविका, सम्मान और आत्मनिर्भरता में परिवर्तित करने की सरकार की प्रतिबद्धता को पुष्ट करती है।

Editor

Recent Posts

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

8 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

9 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के 6 किमी लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना के लिए 122 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…

9 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने वाराणसी मंडल के 614.75 किलोमीटर मार्ग पर ‘कवच 4.0’ के लिए 223 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…

9 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार – CT (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…

9 घंटे ago