भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। इस रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के उदयपुर जिले में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय की जर्जर इमारत में, कक्षा की छत का प्लास्टर गिरने से 7 से 8 साल की उम्र के तीन छात्र घायल हो गए। बताया गया है कि छात्रों के सिर पर चोट आई हैं और घटना के समय स्कूल में कोई शिक्षक मौजूद नहीं था। घायल छात्र खुद चलकर अपने घर गए, जिसके बाद उनके परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए।
आयोग ने कहा है कि यदि समाचार रिपोर्ट में दी गई जानकारी सच है, तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का एक गंभीर मामला है। इसलिए, आयोग ने उदयपुर के जिला मजिस्ट्रेट को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने कहा है कि इस रिपोर्ट में घायल छात्रों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी भी शामिल होनी चाहिए।
7 अक्टूबर 2026 की एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना के बाद स्कूल को बंद करने का आदेश दिया गया था। प्रशासन द्वारा कक्षाएं चलाने के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए जा रहे हैं। बताया गया है कि स्कूल की इमारत की आखिरी बार मरम्मत 2020 में हुई थी।
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश सरकार और नई दिल्ली स्थित इंटरनेशनल बुद्धिस्ट…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत रत्न और पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी…
ज्योतिपर्व दीपावली आज धार्मिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व…
पोलैंड के क्राको शहर में कल गोलीबारी की घटना में 6 लोगों की मौत हो…
रोशनी का त्योहार दीपावली देश-विदेश में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।…