भारत

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर इलाके में बोरवेल का पानी दूषित होने की मीडिया में प्रकाशित खबर पर स्वतः संज्ञान लिया है। कहा गया है कि आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कारखानों से रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से पानी दूषित हुआ है। खबरों के अनुसार, स्थानीय निवासियों को पिछले दो महीनों से दूषित पानी मिल रहा है।

आयोग ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट सही होने पर यह मानवाधिकार के गंभीर उल्लंघन का मामला है। आयोग ने इस सिलसिले में महाराष्ट्र के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने महाराष्ट्र राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से भी इस पर जवाब मांगा है।

7 अक्टूबर, 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दूषित जल की वजह से बच्चों को स्कूल न जाने की सलाह दी गई, जबकि डॉक्टरों ने क्षेत्र की महिलाओं को गर्भधारण से बचने की सलाह दी है। स्थानीय निवासियों को स्वच्छ पेयजल खरीदने पर हर महीने लगभग 5 हजार रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं और इलाज पर भी काफी धन खर्च हो रहा है।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

58 मिनट ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

1 घंटा ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

3 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

3 घंटे ago