राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में अनुसूचित जाति की 14 वर्षीय एक किशोरी को चोरी के संदेह में एक दुकानदार द्वारा पेड़ से बांधकर पीटने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया है। कहा गया है कि दुकानदार ने पीड़िता के बाल पकड़कर अपमानजनक ढंग से उसे पूरे गांव में घुमाया।
आयोग ने कहा कि समाचार रिपोर्ट सत्य है तो यह मानवाधिकार के गंभीर उल्लंघन का मुद्दा है। आयोग ने इस सिलसिले में देवरिया के जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले की विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।
2 जून, 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता को अपमानजनक तरीके से पूरे गांव में घुमाने के बाद दुकानदार के घर तक घसीटकर लाया गया और एक पेड़ से बांधकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई।
इटली के अखबार कोरिएरे देल्ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…
उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता…
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…
भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्तावित व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…
एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…