राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में प्रकाशित एक रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसके अनुसार छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में दिनांक 28.07.2026 को 11 वर्षीय एक लड़के की मौत के साथ 13 दिनों के भीतर मलेरिया से 5 लोगों की मौत हो चुकी है। शुरुआत में एक निजी प्रयोगशाला में लड़के की मलेरिया की जांच नकारात्मक आई थी लेकिन जब उसकी तबीयत ज्यादा खराब हुई तो उसे अलबेलापारा के एक अस्पताल में भर्ती किया गया। हालांकि, जब तक उसकी रक्त जांच की रिपोर्ट आई और उसमें मलेरिया की पुष्टि हुई तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
आयोग ने कहा कि अगर समाचर रिपोर्ट की सामाग्री सच हैं तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला है। इसलिए आयोग ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो हफ़्ते के अंदर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
31 जुलाई 2026 की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना के बाद राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने ज़िले के प्रभावित इलाकों में घर-घर जाकर मलेरिया की जांच एवं जागरूकता अभियान शुरू किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड द्वारा एफएमसी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने बेन कैपिटल इन्वेस्टर्स, एलएलसी द्वारा प्रबंधित और/या सलाह दिए गए…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने चूबू इलेक्ट्रिक पावर कंपनी नीदरलैंड्स बी.वी. द्वारा कंटीन्यूम ग्रीन एनर्जी…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने बीएनपी परिबास कार्डिफ द्वारा इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में…
उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज उप-राष्ट्रपति भवन में इंडियन डिफेंस एस्टेट्स सर्विस (2025 बैच)…