प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम का टेलीफोन आया। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री बर्नहम को पद संभालने पर गर्मजोशी से बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
दोनों नेताओं ने भारत-यूके व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। वे ‘भारत-यूके विजन 2035’ के अनुरूप तकनीक, नवाचार, रक्षा, सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, शिक्षा और लोगों के बीच आपसी संबंधों जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने पर सहमत हुए।
नेताओं ने हाल ही में भारत-यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते के लागू होने का भी स्वागत किया और दोनों देशों के लोगों की समृद्धि और खुशहाली के लिए इसकी व्यापार और कनिवेश संभावनाओं का पूरा इस्तेमाल करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
उन्होंने आपसी फायदे के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी अपने विचार साझा किए। दोनों नेता संपर्क में रहने पर सहमत हुए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड द्वारा एफएमसी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने बेन कैपिटल इन्वेस्टर्स, एलएलसी द्वारा प्रबंधित और/या सलाह दिए गए…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने चूबू इलेक्ट्रिक पावर कंपनी नीदरलैंड्स बी.वी. द्वारा कंटीन्यूम ग्रीन एनर्जी…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने बीएनपी परिबास कार्डिफ द्वारा इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में…
उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज उप-राष्ट्रपति भवन में इंडियन डिफेंस एस्टेट्स सर्विस (2025 बैच)…