भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी), ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लिया है जिसमें बताया गया है कि 7 सितंबर, 2025 को असम में लुमडिंग रेलवे संस्थान के पास कुछ असामाजिक तत्वों के एक समूह द्वारा एक मीडियाकर्मी पर हमला किया गया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। कहा गया है कि पुलिस ने उसे बचाया और उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
आयोग ने पाया है कि यदि ये खबर सही है तो यह मानवाधिकार उल्लंघन का गंभीर मामला है। इसलिए, मानवाधिकार आयोग ने असम के पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
9 सितंबर, 2025 को एक न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह घटना आधी रात के आसपास हुई जब पीड़ित काम से घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि पीड़ित ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है और अधिकारियों से दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है। लुमडिंग प्रेस क्लब और स्थानीय नागरिकों ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पत्रकारों की बेहतर सुरक्षा की मांग की है।
छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन समारोह आज…
गुजरात विधानसभा ने कल सात घंटे से अधिक चली बहस के बाद बहुमत से समान…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात…
सरकार ने देश में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम…
लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने फोन किया। दोनों…