राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा गया है कि 25 मई, 2025 को ओडिशा के बलांगीर जिले के कुलथीपाली गांव में एक निर्माण स्थल पर भ्रष्टाचार के आरोपों की रिपोर्टिंग करते समय एक टीवी पत्रकार पर कुछ लोगों ने निर्दयतापूर्वक हमला किया था। रिपोर्ट के अनुसार उन लोगों ने टीवी पत्रकार पर अचानक हमला कर दिया और उसके हाथपैर बांध दिए गए थे। इसके बाद पत्रकार को पूरे गांव में घुमाकर एक खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया था।
आयोग ने पाया है कि यदि समाचार रिपोर्ट की सामग्री सत्य है, तो यह पीड़ित पत्रकार के मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा उठाती है। इसलिए ओडिशा के पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। 26 मई, 2025 को प्रसारित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अपराधियों ने पीड़ित के मोबाइल फोन और वीडियो कैमरा भी तोड़ दिए और उसे धमकी दी गई थी कि वह घटना या जारी निर्माण कार्य के बारे में किसी को कुछ भी नहीं बताए।
लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक-2025 ध्वनिमत से पारित कर दिया है।…
श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पश्चिम एशिया संकट के बीच देश को ईंधन…
बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड-जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए…
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने संसद में भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती का उल्लेख करते हुए…
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दोपहर ‘मेरा बूथ,…
भारत के महारजिस्ट्रार और जनगणना आयुक्त श्री मृत्युंजय कुमार नारायण ने आज नई दिल्ली में…