भारत

NHRC ने पश्चिम बंगाल के आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक जूनियर महिला डॉक्टर की कथित मौत का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) ने मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है, रिपोर्ट के अनुसार 9 अगस्त, 2024 को कोलकाता के राज्य संचालित आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल में एक जूनियर महिला डॉक्टर मृत पाई गई थी। कथित तौर पर, मृतका के शरीर पर खरोंच के निशान थे, जिससे ज्ञात होता है कि घटना के समय पीड़िता द्वारा संघर्ष किया गया था। परिवार ने कथित तौर पर आरोप लगाया है कि पीड़िता के साथ बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई।

आयोग ने पाया है कि मीडिया रिपोर्ट की सामग्री, यदि सत्य है, तो यह पीड़िता के मानव अधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा है। तदनुसार, आयोग ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक, पश्चिम बंगाल को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

रिपोर्ट में पुलिस द्वारा की जा रही जांच की वर्तमान स्थिति और दोषी व्यक्तियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के साथ-साथ मृतक के निकटतम सम्बन्धी को दिए गए मुआवजे की जानकारी शामिल होना अपेक्षित है। आयोग यह भी जानना चाहेगा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्राधिकारियों द्वारा क्या कदम उठाए गए हैं/प्रस्तावित किए गए हैं।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

7 घंटे ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

7 घंटे ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

7 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

7 घंटे ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

7 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

7 घंटे ago