भारत

NHRC ने आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में एक निजी औद्योगिक इकाई में हुए विस्फोट में कई श्रमिकों की कथित मौत का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) ने मीडिया रिपोर्टों का स्वत: संज्ञान लिया है। रिपोर्ट के अनुसार 21 अगस्त, 2024 को आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले के अच्युतपुरम विशेष आर्थिक क्षेत्र में एक निजी औद्योगिक इकाई में रिएक्टर विस्फोट में कम से कम 17 श्रमिकों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए। विस्फोट होने के कारण अभी भी स्पष्ट नहीं हैं। कथित तौर पर, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमें विस्फोट के बाद मलबे में जीवित बचे लोगों की तलाश कर रही हैं। हालांकि, यह आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि लाशों के फंसे होने की सम्भावना है। यह स्पष्ट नहीं है कि विस्फोट के समय कितने कर्मचारी ड्यूटी पर थे।

आयोग ने पाया है कि मीडिया रिपोर्टों की सामग्री से स्पष्ट है कि संबंधित अधिकारियों द्वारा बरती गई लापरवाही के कारण पीड़ितों के जीवन के अधिकार का उल्लंघन हुआ है। तदनुसार, आयोग ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक, आंध्र प्रदेश को नोटिस जारी किया है, जिसमें निर्देश दिया गया है कि वे इस बात की गहन जांच करें कि औद्योगिक इकाई के मालिक द्वारा सभी सुरक्षा मानकों और कानूनी प्रावधानों का सख्ती से पालन किया जा रहा था या नहीं और संबंधित अधिकारियों द्वारा इसकी निगरानी की जा रही थी या नहीं तथा दो सप्ताह के भीतर एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

रिपोर्ट में एफआईआर की स्थिति, घायलों के स्वास्थ्य और चिकित्सा उपचार की अद्यतन जानकारी, मुआवजे का वितरण और घायलों के साथ-साथ मृत श्रमिकों के परिवारों को प्रदान की गई कोई अन्य राहत/पुनर्वास शामिल होने की अपेक्षा है। आयोग इस त्रासदी के लिए दोषी अधिकारियों, जो इस घटना के लिए जिम्मेदार थे, के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में भी जानना चाहेगा।

Editor

Recent Posts

वेस्टइंडीज ने चौथे T20 क्रिकेट मैच में भारत को 24 रन से हराया, श्रृंखला 2-2 से बराबर

वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…

5 घंटे ago

भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों से स्थानीय निर्देशों का पालन करने की अपील की

रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…

5 घंटे ago

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए 1370 रुपये की सहायता राशि की घोषणा की

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…

6 घंटे ago

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) और NPCI BHIM सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स ऐप पर तत्काल एनपीएस सुविधा शुरू की

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…

6 घंटे ago

भारत ने सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों में हुए हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…

6 घंटे ago

भारत और ब्रुनेई दारुस्सलाम ने तीसरी संयुक्त व्यापार समिति की बैठक में द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की समीक्षा की

भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…

6 घंटे ago