भारत

भारत सरकार के DARPG और मलेशिया सरकार के ‘लोक प्रशासन और शासन सुधार के क्षेत्र में सहयोग’ पर पांच वर्षों की अवधि के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए

भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार विभाग (डीएआरपीजी) और मलेशिया सरकार के प्रधानमंत्री विभाग के लोक सेवा विभाग के बीच ‘लोक प्रशासन और शासन सुधार के क्षेत्र में सहयोग’ पर पांच वर्षों की अवधि के लिए 20 अगस्त, 2024 से प्रभावी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

एमओयू के आदान-प्रदान के लिए औपचारिक समारोह भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री दातो सेरी अनवर बिन इब्राहिम की उपस्थिति में 20 अगस्त, 2024 को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में आयोजित किया गया था।

समझौता ज्ञापन का उद्देश्य यह है कि दोनों देश डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करने; डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से सार्वजनिक सेवाओं के प्रभावी वितरण के लिए सरकारी प्रक्रिया का सरलीकरण और रि-इंजिनियरिंग करने; सार्वजनिक सेवाओं के वितरण में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने; मानव संसाधन प्रबंधन/नेतृत्व विकास; सार्वजनिक क्षेत्र प्रबंधन और सुधार; लोक शिकायत निवारण तंत्र; और ई-गवर्नेंस/डिजिटल सरकार जैसे क्षेत्रों में सहयोग को प्रोत्साहित करने और बढ़ावा देने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रयास करें।

समझौता ज्ञापन के तत्वावधान में सहयोग के कार्यान्वयन के लिए उत्तरदायी एक संयुक्त कार्य समूह की स्थापना की जाएगी।

Editor

Recent Posts

एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आज भारत का सामना जापान से

एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आज भारत का सामना जापान से होगा। मोहाली…

6 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा- ईरान युद्ध ने मध्यावधि चुनाव को प्रभावित किया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान में आठ महीने से जारी…

6 घंटे ago

सरकार ने निम्‍न गुणवत्‍ता वाली दवाओं का निर्माण लाइसेंस तत्काल निलंबित करने का प्रस्ताव रखा

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देश में दवाओं की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने…

6 घंटे ago

CCI ने कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड द्वारा डॉयचे बैंक एजी के कुछ कारोबार के अधिग्रहण और अन्य संबंधित लेन-देन को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड द्वारा डॉयचे बैंक एजी के कुछ…

7 घंटे ago

CCI ने सैफायर यूएस होल्डको (यूएसए), एलएलसी द्वारा जेंटारी रिन्यूएबल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की कुछ प्रतिभूतियों की सदस्यता लेने को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सैफायर यूएस होल्डको (यूएसए), एलएलसी द्वारा जेंटारी रिन्यूएबल्स इंडिया प्राइवेट…

7 घंटे ago

भारत-कनाडा रक्षा संवाद का पहला संस्करण आयोजित हुआ

भारत-कनाडा रक्षा संवाद का पहला संस्करण 3 नवंबर, 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया…

7 घंटे ago