भारत

NHRC ने बिहार में एक आवासीय विद्यालय में खाना मांगने पर रसोइया द्वारा एक छात्रा को जलाए जाने की कथित घटना का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है जिसके अनुसार एक छात्रा ने अपने आवासीय विद्यालय की रसोइया से भोजन मांगा था लेकिन रसोइया ने उसे गर्म स्पैटुला से जला दिया गया जिसके कारण वह झुलस गई। सूचना के अनुसार, यह घटना बिहार के जहानाबाद जिले के शकुराबाद क्षेत्र में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में हुई।

आयोग ने पाया कि अगर यह समाचार रिपोर्ट सही है तो यह पीड़िता के मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन का मामला है। इसलिए आयोग ने जहानाबाद के ज़िला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो हफ़्ते के अंदर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट देने के लिए कहा है। रिपोर्ट में घायल छात्रा की स्वास्थ्य स्थिति का विवरण भी शामिल होना अपेक्षित है।

05 अगस्त, 2025 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रसोइया पर पहले भी इसी तरह का आरोप लगाया गया था और उसके खिलाफ शिकायत के कारण उसे दूसरे विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया था।

Editor

Recent Posts

निःशुल्क ओपीडी, योग प्रतियोगिताएं और किसानों के लिए कार्यशालाओं के साथ राष्ट्रीय आरोग्य मेले का सफल समापन हुआ

आयुष मंत्रालय द्वारा अखिल भारतीय आयुर्वेदिक कांग्रेस के सहयोग से महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के…

56 मिनट ago

CBIC ने केंद्रीय बजट 2026-27 में की गई घोषणा के अनुसार पात्र विनिर्माता आयातकों के लिए विलंबित सीमा शुल्क भुगतान सुविधा प्रारंभ की

केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट कार्य मंत्री द्वारा केंद्रीय बजट 2026-27 में की गई घोषणा के…

59 मिनट ago

महाराष्ट्र के नागपुर में SBL एनर्जी लिमिटेड में हुए धमाके में 17 लोगों की मौत, 18 गंभीर रूप से घायल

महाराष्ट्र के नागपुर में SBL एनर्जी लिमिटेड में हुए धमाके में 17 लोगों की मौत…

2 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल की अपूर्ण अंतिम मतदाता सूची जारी की

सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश और निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार, चुनाव आयोग ने पश्चिम…

4 घंटे ago

पश्चिम एशिया में भारतीय दूतावासों ने भारतीय नागरिकों से दिशा–निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया

पश्चिम एशिया में भारतीय दूतावासों ने भारतीय नागरिकों से क्षेत्रीय स्थिति को देखते हुए दिशा-निर्देशों…

4 घंटे ago

आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्व कप में भारत का सामना आज कोलकाता के ईडन गार्डनस में वेस्टइंडीज से होगा

आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्व कप में भारत का सामना आज वेस्टइंडीज से होगा। मैच भारतीय…

4 घंटे ago