भारत

NHRC ने केरल के पथानामथिट्टा जिले में एक लड़की के साथ कई व्यक्तियों द्वारा कथित यौन शोषण का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने केरल के पथानामथिट्टा जिले में अनुसूचित जाति की एक लड़की के साथ कथित यौन शोषण के मामले में स्वतः संज्ञान लिया है। इस मामले के 30 एफआईआर में 59 आरोपियों में से अब तक 44 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि दो आरोपी विदेश भाग गए हैं और बाकी 13 को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

आयोग ने पाया है कि मीडिया रिपोर्ट, यदि सत्य है, तो पीड़ित लड़की के मानवाधिकार उल्लंघन का गंभीर मुद्दा उठाती है। इसलिए, इसने केरल के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इसमें दो सप्ताह के भीतर एफआईआर की स्थिति, उसके स्वास्थ्य और रिपोर्ट किए गए मामले में उसे प्रदान की गई चिकित्सा देखभाल, परामर्श और मुआवजे (यदि कोई हो) की जानकारी शामिल करने की उम्मीद है।

15 जनवरी, 2025 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लड़की, जो अब 18 वर्ष की है, ने अपनी शिकायत में कथित तौर पर कई व्यक्तियों द्वारा उसके यौन शोषण का आरोप लगाया है। यह मामला बाल कल्याण समिति द्वारा आयोजित काउंसलिंग के दौरान उस समय प्रकाश में आया, जब एक शैक्षणिक संस्थान में पैनल के सामने पीड़िता के शिक्षकों ने उसके व्यवहार में उल्लेखनीय बदलावों के बारे में बताया।

Editor

Recent Posts

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए पीएम मोदी के विचारों की सराहना की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की है। उन्‍होंने कहा…

2 घंटे ago

नागर विमानन मंत्रालय ने विमानन सुरक्षा प्रक्रियाओं को सरल और तेज़ बनाने के लिए कई सुधारों की शुरुआत की

नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…

2 घंटे ago

भारतीय पायलट कैप्‍टन स्मित मच्‍छार उपचार के लिए अबू धाबी के अस्‍पताल में भर्ती

विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…

2 घंटे ago

ICC ने अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा

अंतराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्‍बाब्‍वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…

2 घंटे ago

राष्‍ट्र आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है

राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…

2 घंटे ago

सऊदी अरब ने तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई विमान में हमला करने वाले ओमान के सहयोगी–पायलट को UAE को जांच के लिए सौंपा

सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…

2 घंटे ago