भारत

लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार 2024 के लिए वेब-पोर्टल का शुभारंभ

प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग द्वारा प्रधानमंत्री लोक प्रशासन उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 के लिए योजना और वेब-पोर्टल (http://www.pmawards.gov.in) का आधिकारिक रूप से शुभारंभ किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस शुभारंभ समारोह में भारत सरकार के मंत्रालयों/विभागों के अधिकारियों और राज्यों के प्रधान सचिवों (प्रशासनिक सुधार/सूचना प्रौद्योगिकी) और सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के जिला कलेक्टरों/जिला मजिस्ट्रेटों (डीएम/डीसी) ने भाग लिया।

  1. प्रधानमंत्री पुरस्कार वेब पोर्टल पर पंजीकरण 20 जनवरी, 2025 से शुरू हो गया है। नामांकन जमा करने की प्रक्रिया 27 जनवरी, 2025 से शुरू होगी। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 14 फरवरी, 2025 है।
  2. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में, वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार की संपूर्ण अवधारणा और प्रारूप में क्रांतिकारी बदलाव आया है। इस योजना का उद्देश्य रचनात्मक प्रतिस्पर्धा, नवाचार, प्रतिकृति और सर्वोत्तम प्रथाओं के संस्थागतकरण को प्रोत्साहित करना है। इस दृष्टिकोण के अंतर्गत, केवल मात्रात्मक लक्ष्यों की प्राप्ति के बजाय सुशासन, गुणात्मक उपलब्धि और लास्ट माइल कनेक्टिविटी पर जोर दिया जाएगा। इस वर्ष भी, समग्र विकास श्रेणी के अंतर्गत, पुरस्कार योजना लक्षित व्यक्तिगत लाभार्थियों और संतृप्ति दृष्टिकोण के साथ कार्यान्वयन के माध्यम से जिला कलेक्टर के प्रदर्शन को मान्यता देती है। इस फोकस के साथ, पुरस्कारों के लिए आवेदनों का मूल्यांकन तीन मापदंडों, सुशासन, गुणात्मक और मात्रात्मक पर किया जाएगा।
  3. यह उम्मीद की जाती है कि सभी जिले वर्ष 2024 में लोक प्रशासन उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार की इस योजना में भाग लेंगे।
  4. आकांक्षी ब्लॉक वाले जिले आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम श्रेणी में भाग लेंगे, जिसमें भारत के 329 जिलों के 500 आकांक्षी ब्लॉक शामिल होंगे।
  5. विचार की अवधि 1 अप्रैल , 2022 से 31 दिसंबर, 2024 तक है । लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार 2024 के अंतर्गत पुरस्कारों की कुल संख्या 16 होगी।
  6. मूल्यांकन प्रक्रिया में (i) स्क्रीनिंग समिति (प्रथम और द्वितीय चरण) द्वारा जिलों/संगठनों की शॉर्टलिस्टिंग, (ii) विशेषज्ञ समिति द्वारा मूल्यांकन और (iii) अधिकार प्राप्त समिति शामिल होगी। पुरस्कारों के लिए अधिकार प्राप्त समिति की सिफारिशों पर प्रधानमंत्री की मंजूरी ली जाएगी।
  7. प्रधानमंत्री पुरस्कार 2024 में शामिल हैं: (i) ट्रॉफी, (ii) स्क्रॉल और (iii) पुरस्कृत जिले/संगठन को 20 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि, जिसका उपयोग परियोजना/कार्यक्रम के कार्यान्वयन या लोक कल्याण के किसी भी क्षेत्र में संसाधनों की कमी को पूरा करने के लिए किया जाएगा।
Editor

Recent Posts

यूरोपीय आयोग ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए औपचारिक प्रस्ताव पेश किया

यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के इस सुस्थापित रुख को दोहराया है कि सभी मुद्दों…

5 घंटे ago

बैंकर्स बुक्स साक्ष्य अधिनियम, 2026, 1 अक्टूबर से लागू होगा

सरकार बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र को मजबूत करने, कारोबार में आसानी को बढ़ावा देने और…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर…

8 घंटे ago

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 80 लाख से अधिक एचपीवी वैक्सीन की खुराकें दी गईं

भारत ने गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की…

9 घंटे ago

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए नई दिल्ली पहुंच पहुंचे

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए नई दिल्ली पहुंच गए…

10 घंटे ago