भारत

NHRC ने कर्नाटक के हुबली में अपहरण, बलात्कार और हत्या के साथ ही गिरफ्तार आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में मौत की घटना का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने कर्नाटक के हुबली में एक नाबालिग लड़की के अपहरण, बलात्कार और हत्या तथा गिरफ्तार आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में मौत के बारे में मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। बताया जा रहा है कि यह घटना 14 अप्रैल, 2025 को हुई थी।

आयोग ने पाया कि यदि समाचार रिपोर्ट की सामग्री सत्य है, तो यह पीड़ित नाबालिग लड़की और कथित मुठभेड़ में मारे गए गिरफ्तार संदिग्ध अपराधी के मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है। इसलिए, आयोग ने कर्नाटक के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में दोनों मृतकों की पोस्टमार्टम जांच और मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट शामिल होने की उम्मीद है।

14 अप्रैल, 2025 को मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार, लड़की का शव बाथरूम से बरामद होने के तुरंत बाद गुस्साए लोगों ने अशोक नगर थाने के बाहर प्रदर्शन किया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। बताया जाता है कि घटना के कुछ ही घंटों के भीतर उसे पुलिस ने पकड़ लिया और पूछताछ के लिए ले जाया जा रही थी, तभी उसने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की, जिसके परिणामस्वरूप उसे गोली लग गई और उसकी मौत हो गई।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मौजूदा समय चुनौतीपूर्ण है, कोविड काल की तरह मौजूदा संकट से भी उबर जाएगा भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…

11 घंटे ago

कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में आईओएनएस समुद्री अभ्यास (IMEX) टीटीएक्स 2026 का आयोजन किया गया

भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…

11 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

16 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

16 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

16 घंटे ago