प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में दीवार गिरने से हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपए तथा घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
पीएमओ इंडिया के हैंडल से एक्स पर पोस्ट में कहा गया: “आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में दीवार गिरने से हुई जनहानि से बहुत दु:खी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: PM @narendramodi”
गृह मंत्रालय ने लोगों को व्हाट्सऐप वेब का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहने की सलाह…
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने आज राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…
देश में इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रहण प्रणाली को बदलते हुए, मल्टी-लेन फ्री फ्लो (एमएलएफएफ) तकनीक के…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। भारत के…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने आज नई दिल्ली से वीडियो…
भारत और नेपाल ने आज विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए आठ समझौतों पर हस्ताक्षर…