राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने पंजाब के गुरदासपुर ज़िले के बटाला इलाके में दो पंजाब पुलिस अधिकारियों द्वारा एक पत्रकार पर सरेआम हमला करने की मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, घटना के एक वीडियो में, पीड़ित बेसुध पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि पुलिसकर्मी उस पर हमला करने के बाद भाग रहे हैं।
आयोग ने पाया है कि यदि समाचार रिपोर्ट की सामग्री सत्य है, तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा उठाती है। इसलिए, आयोग ने राज्य के पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में जाँच की स्थिति और पीड़ित पत्रकार के स्वास्थ्य की जानकारी शामिल होने की उम्मीद है।
7 अगस्त, 2025 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 1 अगस्त, 2025 को हुई थी। दोनों पुलिस अधिकारी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कानून- व्यवस्था बनाए रखने के लिए बटाला में तैनात थे। पत्रकार ने कथित तौर पर उनकी उपस्थिति के बारे में कुछ सवाल पूछे जिससे वे भड़क गए और उन्होंने पत्रकार पर हमला कर दिया।
पश्चिम एशिया संघर्ष में शांति प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। ईरान ने अमेरिका द्वारा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में…
भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्यों के समर्थन में पाकिस्तान की ओर से…
सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…
आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की कार्रवाई को सुदृढ़ करने…