अंतर्राष्ट्रीय

वेतन असमानता के मामले में पाकिस्तान दक्षिण एशिया में सबसे खराब देशों में से एक: आईएलओ

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) ने पुरुषों और महिलाओं के बीच वेतन असमानता के मामले में पाकिस्तान को दक्षिण एशिया में सबसे खराब देशों में से एक माना है। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की नवीनतम वैश्विक वेतन रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान में महिलाएं, पुरूषों की तुलना में औसतन 34 प्रतिशत कम कमाती हैं।

भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल सहित इस क्षेत्र के अन्य देशों की तुलना और वैश्विक औसत में यह दयनीय है। हालांकि कुछ देशों ने इस अंतर को कम करने में धीरे-धीरे सुधार दिखाया है, लेकिन पाकिस्तान ने कोई प्रगति नहीं की है क्योंकि इसके सामाजिक-आर्थिक, सांस्कृतिक और संस्थागत कारक इस असमानता को बढ़ावा देते रहे हैं।

पाकिस्तान में महिला रोजगार का एक बड़ा हिस्सा कम वेतन वाली अनौपचारिक अर्थव्यवस्था में केंद्रित है, जिसमें कृषि श्रम, घरेलू काम और घर-आधारित विनिर्माण शामिल हैं। विश्व आर्थिक मंच की 2025 वैश्विक लैंगिक अंतर रिपोर्ट में भी पाकिस्तान को 156 देशों में 151वें स्थान पर रखा गया है, जो महिलाओं की आर्थिक भागीदारी और अवसर के मामले में केवल कुछ ही देशों से आगे है।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

13 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

13 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

13 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

15 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

15 घंटे ago