भारत

NHRC ने दिल्ली के दरियागंज इलाके में एक इमारत ढहने की घटना में कथित तौर पर तीन श्रमिकों की मृत्यु के मामले पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने मीडिया में आई उन खबरों पर स्वतः संज्ञान लिया है जिनमें बताया गया था कि 20 अगस्त, 2025 को दिल्ली के दरियागंज इलाके में निर्माणाधीन चार मंजिला भवन का एक हिस्सा गिरने से तीन श्रमिकों की मृत्यु हो गई और कई अन्य बाल-बाल बच गए। सभी मृतक बिहार के प्रवासी श्रमिक थे।

आयोग ने समाचार रिपोर्ट की विषय-वस्तु की जांच की है और कहा है कि यदि यह जानकारी सही है तो यह मानवाधिकार उल्लंघन का गंभीर मुद्दा है। तदनुसार, आयोग ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सरकार के मुख्य सचिव, दिल्ली नगर निगम के आयुक्त और मध्य दिल्ली के पुलिस उपायुक्त को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है।

21 अगस्त, 2025 को मीडिया में प्रकाशित समाचारों के अनुसार, उक्त घटना के समय लगभग 15 श्रमिक घटनास्थल पर थे। भवन के मालिक और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Editor

Recent Posts

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दुस्तलिक’ के लिए रवाना हुई

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

15 घंटे ago

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…

15 घंटे ago

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी, पंजीकरण 15 अप्रैल से

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त को रक्षा बंधन तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर…

15 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने क्षेत्रीय स्थिति पर UAE के उप-प्रधानमंत्री और विदेश से की बातचीत

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा पर हैं। इस…

21 घंटे ago

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55 रुपये प्रति लीटर किया

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55…

21 घंटे ago