राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लिया है। 8 जुलाई , 2025 को तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में एक लेवल क्रॉसिंग पर एक यात्री ट्रेन स्कूल वैन से टकरा गई, जिसमें तीन बच्चों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। लेवल क्रॉसिंग पर गेट खुला था, और घटना के समय ट्रेन गुजर रही थी।
आयोग ने पाया है कि मीडिया रिपोर्ट यदि सत्य है, तो मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा बनता है। इसलिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष, तमिलनाडु के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के अंदर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, जिसमें घटना में घायल हुए बच्चों की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति भी शामिल हो।
9 जुलाई, 2025 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस लेवल क्रॉसिंग के स्थान पर दक्षिण रेलवे द्वारा अंडरपास निर्माण हेतु स्वीकृत किया गया है, लेकिन जिला अधिकारी द्वारा पिछले एक वर्ष से इसके लिए अनुमति नहीं दी गई है।
लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…
सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…
जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…
वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…