राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने 5 अप्रैल 2026 को गुजरात के अहमदाबाद जिले के मेमनगर क्षेत्र में एक छात्रावास में भोजन करने के बाद लगभग 57 लड़कियों के बीमार पड़ने संबंधी मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है। लड़कियों ने पेट दर्द, पेचिश और उल्टी की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
आयोग ने कहा है कि यदि समाचार रिपोर्ट सही है, तो यह पीड़ितों के मानवाधिकारों के उल्लंघन का एक गंभीर मामला है। इसलिए, आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव और अहमदाबाद पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी करते हुए दो सप्ताह के भीतर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। रिपोर्ट में पीड़ितों के स्वास्थ्य की स्थिति के साथ-साथ मामले की जांच से संबंधित जानकारी शामिल किए जाने की अपेक्षा की गई है।
5 अप्रैल 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 18 लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि शेष को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया।
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर आज नौवें हिंद महासागर सम्मेलन में भाग लेने के लिए…
भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंकों को सीमा पार लेनदेन को तेज करने के निर्देश दिए…
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के वीर…
असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न…
गृह मंत्रालय के 'वतन को जानो' कार्यक्रम में भाग लेने वाले जम्मू-कश्मीर के 250 सदस्यीय…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनरल फान वान जियांग को सोशलिस्ट रिपब्लिक ऑफ वियतनाम के…