National Investigation Agency (NIA)
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले से जुडे़ एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। NIA के अनुसार कर्नाटक के हुबली सिटी के निवासी पांचवे आरोपी 35 वर्षीय शोएब अहमद मिर्जा को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। लश्कर-ए-तैयबा आतंकी साजिश मामले में एक दोषी के रूप में इस आरोपी की पहचान की गई है।
NIA की जांच में खुलासा किया गया है कि लश्कर-ए-तैयबा की बेंगलूरू साजिश मामले में मिर्जा आरोपी था। जेल से रिहा होने के बाद वह इस साजिश में संलिप्त था।
NIA ने इस वर्ष मार्च में रामेश्वरम कैफे में हुए धमाके से जुडे मामले में देश भर के 29 ठिकानों पर अब तक व्यापक तलाशी अभियान चलाया है।
भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। कई विशेषज्ञों का मानना…
भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टी-ट्वेंटी मैच में 8 विकेट से हरा दिया है। कल…
वायुसेना उपप्रमुख के पद पर कार्यरत एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम 29वें…
सोने की संगठित तरीके से तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए,…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस से पहले सेवा तीर्थ में ग्लोबल सिस्टम…
थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना…