भारत

NIA ने आतंकवादी संगठनों और उनकी गतिविधियों का पता लगाने के लिए जम्मू-कश्मीर में 9 स्थानों पर छापेमारी की

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (NIA) ने पाकिस्तान से मदद पा रहे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों और उनकी शाखाओं से जुड़ी गतिविधियों का पता लगाने के लिए आज जम्मू-कश्मीर में नौ स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, हिज्बुल-मुजाहिदीन, अल-बद्र और अल-कायदा जैसे आतंकवादी संगठनों से जुडे ठिकानों की तलाशी ली गई।

एनआईए ने बताया कि छापेमारी के दौरान कई ऐसे डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं जिनमें बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री और दस्तावेजों के रिकॉर्ड मौजूद हैं। यह अभियान आतंकवादी संगठनों और उनसे जुडी शाखाओं द्वारा बम, अत्‍यधिक विस्‍फोटक उपकरणों और छोटे हथियारों के जरिए जम्मू-कश्मीर में हिंसा फैलाने की साजिश का पता लगाने के लिए चलाया गया है। एनआईए का कहना है कि ये संगठन स्थानीय युवाओं को कट्टरपंथी बनाकर प्रदेश में शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की साजिश रच रहे हैं।

Editor

Recent Posts

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रायपुर

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का…

20 मिनट ago

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के कारण रद्द

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के…

23 मिनट ago

अमरीका के राष्ट्रीय तूफान केंद्र के अनुसार, तूफान ट्रूडी मजबूत होकर श्रेणी-दो में बदल गया

अमरीका के राष्ट्रीय तूफान केंद्र के अनुसार, तूफान ट्रूडी मजबूत होकर श्रेणी-दो में बदल गया…

27 मिनट ago

फ्रांस के कई शहरों में हिंसक झड़पें, बड़े पैमाने पर लूटपाट और आगजनी; बारह सौ से अधिक लोग गिरफ्तार

फ्रांस के कई शहरों में बढ़ती महंगाई के विरुद्ध हुए प्रदर्शन हिंसक हो गए हैं।…

29 मिनट ago

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 19 लोगों की मौत, 25 घायल

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में कल शाम भगदड़ मचने से 19 लोगों की…

32 मिनट ago